बच्चे ने मां से कही दिल छू लेने वाली बात
- फोटो : @kiaanshjain_
Mother Son Emotional Love Viral Video: बच्चे मन के सच्चे होते हैं, क्योंकि वे बिना किसी दिखावे, छल-कपट या बनावटीपन के अपनी भावनाएं व्यक्त कर देते हैं। वे जो महसूस करते हैं वही कह देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नन्हे बच्चे का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा अपनी मां के लिए इतनी प्यारी बातें बोलता नजर आता है कि सुनने वालों की भी आंखें नम हो जाए। बच्चे की मासूमियत और मां के प्रति उसके प्यार ने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया है।
Viral Video: टीचर के सामने ही नन्हे बच्चे ने दिखाया भोकाल, गुस्से में कही पूरे स्कूल को तोड़ देने की बात
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक छोटा बच्चा अपनी मां के साथ बातचीत करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह बेहद मासूम अंदाज में अपनी मां से ऐसी बातें कहता है, जिससे साफ पता चलता है कि उसकी दुनिया में मां की जगह सबसे खास है। बच्चे के चेहरे पर दिखाई देने वाली मासूम मुस्कान और मां के लिए उसके इमोशंस लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
मां-बेटे का रिश्ता दुनिया के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक
बच्चे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे मजबूत और सबसे खास रिश्तों में से एक माना जाता है। जब कोई बच्चा अपनी मां के प्रति प्यार जताता है, तो वह भावना हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती है, यही वजह है कि ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
नन्हे बच्चे के वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया है। बच्चे का मासूम अंदाज देखकर इंटरनेट यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, मां की जगह इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता। दूसरे यूजर ने लिखा, ये बच्चा बड़ा होकर जरूर कुछ बड़ा करेगा। वहीं कुछ यूजर्स उसे असली कैरेक्टर और भोकाली बच्चा तक कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने अपनी मां के साथ बिताए गए पुराने पलों को भी याद किया।
Viral Video: आम खाने के लिए हाथी ने लगाया ऐसा दिमाग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Viral Video: हवा में फुटबॉल को अपने पैरों से कंट्रोल करता दिखा बच्चा, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल