हाल ही में चिड़ियाघर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो मे चिड़ियाघर पिंजरे में बंद शेर ने एक लड़की पर अचानक हमला कर उसे अपने पंजों से दबोच लिया। ये हमला तब हुआ जब लड़की शेर की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रही थी।
Viral Video: बंदरों जैसी फुर्ती से पेड़ों पर छलांग लगाता शख्स, इंसान या सुपर मंकी, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
अचानक उग्र हुआ शेर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपनी फैमिली के साथ, शेर के पिंजरे के पास जाकर उसकी तस्वीर अपने फोन के कैमरे में ले रही है। इतने में शेर अचानक उग्र हो जाता है और लड़की पर हमला बोलते हुए उसके पैर को अपने पंजे से दबोच लेता है। तभी लड़की के पिता उसके पैर को शेर के पंजे से छुड़ाने की कोशिश करने लगते हैं। यह तो गनीमत थी कि शेर पिंजरे में कैद था और उसकी पहुंच लड़की तक नहीं थी, वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
पिता ने बहादुरी से किया शेर का सामना
आगे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर उस लड़की को अपनी तरफ खींचने का पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन उसके पिता अपनी पूरी ताकत लगाकर अपनी बच्ची को बचाने में लगे हए हैं। शुक्र है कि शेर के पंजे में लड़की का पैंट ही आ पाया था जिससे वह लड़की बच जाती है।
37 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
चिड़ियाघर के इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Crazymoments01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, शेर से दूरी बनाए रखें...उसके पास न जाएं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो कुछ ही मिनटों में आग की तरह फैल गया था। लाखों लोग इसे देखकर दंग रह गए। कमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह–तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं। कोई हैरान था, कोई गुस्से में कि लोग इतनी लापरवाही से चिड़ियाघर में क्यों घूमते हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने बच्ची के बचने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, उसके पिता ने इस स्थिति को अच्छे से संभाला और बिना घबराए अपनी बेटी को बचा लिया। दूसरे यूजर ने कहा, ये वीडियो देख लोग शायद अब समझेंगे कि चिड़ियाघर में पिंजरे से दूरी रखना ही समझदारी है।