फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में भी पान खाकर सड़कों पर थूक रहे भारतीय, पुलिस को गुजराती भाषा में लगाना पड़ा बोर्ड

Tue, 16 Apr 2019 08:02 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पान थूकता युवक - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारत में तो पान या गुटखा खाकर सड़कों पर थूकने वालों की कमी नहीं है, लेकिन अब यह काम विदेशों में भी होने लगा है। इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में भारतीयों की इस आदत से पुलिस इतनी परेशान हो गई है कि उसे सड़क पर एक बोर्ड लगाना पड़ा है, जिसपर अंग्रेजी के साथ-साथ भारतीय भाषा में भी लिखा गया है। 

विज्ञापन


गुजराती भाषा में इस बोर्ड पर लिखा गया है, ''सड़क पर पान थूकना अस्वास्थ्यकर और असामाजिक है। आपके ऊपर 150 यूरो (13,000 रुपये) का जुर्माना लगाया जा सकता है।' 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया कि सड़कों पर पान थूकने की घटनाएं उन इलाकों में ज्यादा हो रही हैं, जहां भारतीयों की संख्या ज्यादा है। 
विज्ञापन


साल 2014 में लंदन काउंसिल ने इसको लेकर एक नियम बनाया था, जिसमें 80 यूरो यानी लगभग 6200 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तब साफ-सफाई पर 20,000 यूरो यानी करीब 15 लाख 71 हजार रुपये खर्च करने पड़े थे। बता दें कि इंग्लैंड में कुल 12 लाख भारतीय रहते हैं, जिसमें गुजरात के लोगों की 6 लाख से भी ज्यादा है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें