Viral Video: भरतनाट्यम एक प्राचीन कला है, जो दो हजार वर्ष से भी अधिक पुरानी है। यह भारत का एक प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है। हाल ही में इंटरनेट पर एक भारतीय डांसर के फ्यूजन डांस ने तहलका मचाया हुआ है। हरिणी नीलकंतन नाम की भारतीय डांसर ने एक इंटरनेशनल डांस कॉम्पिटिशन के दौरान कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच कर उनका दिल जीत लिया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, हरिणी ने वेस्टर्न हिप-हॉप और भारत के सबसे पुराने शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम को मिलाकर एक ऐसा फ्यूजन तैयार किया, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। डांस करते हुए उनका फुटवर्क और एक्सप्रेशंस इतने कमाल के हैं कि देखने वाला मंत्रमुग्ध हो जाए।
हिप-हॉप और भरतनाट्यम के फ्यूजन डांस के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 अप्रैल को शेयर किया गया था। जिसे अब तक 2.1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज और 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
बता दें कि हरिणी मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली हैं और फिलहाल अमेरिका के शिकागो में एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वे कलामप्रिया सेंटर फॉर द इंडियन परफॉर्मिंग आर्ट्स में डांस की प्रोग्राम हेड भी हैं।
फ्यूजन डांस के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- सिर्फ एक क्लासिकल डांसर ही दो अलग-अलग डांस फॉर्म्स को इतनी खूबसूरती से मिला सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्वीन इज डांसिंग। तो वहीं कई यूजर्स को यह फ्यूजन डांस रास नहीं आया वो हरिणी को कमेंट कर ट्रोल्स भी कर रहे हैं।