साबुन खाते लंगूर को महिला ने दिया आलू
- फोटो : @the_ultimateboss_pritam119
Bengali Mother Langur Soap Viral Video: विश्व में बंदरों की बहुत सी प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें एक लंगूर प्रजाति भी होती है। अन्य बंदरों की तुलना में लंगूर अधिक विशाल, पुष्ट एवं शक्तिशाली होते हैं। अधिक लंबी पूंछ के कारण ही इन्हें लंगूर संज्ञा दी गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर लंगूर से जुड़ा एक बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें जिसमें एक बंगाली महिला और एक शरारती लंगूर के बीच की अनोखी बातचीत देखने को मिलती है।
वीडियो की शुरुआत एक लंगूर से होती है, जो गलती से साबुन की टिकिया को खाना समझकर उसे खाने की कोशिश करता है। लगूंर बड़े आराम से साबुन को मुंह में डालने लगता है, मानो जैसे वह कोई खाने की चीज हो। आस-पास खड़े लोगों में से कोई व्यक्ति उसे समझाने की कोशिश भी करता है कि भाई ये साबुन है, लेकिन लंगूर किसी की भी न सुन अपनी हरकत जारी रखता है।
Viral Video: आधी रात सड़क पर ही खोल दिया ऑफिस, बाइक पर बैठकर लैपटॉप में काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
लेकिन तभी अचानक एक महिला वहां आकर लगूंर से घबराने की बजाए उस स्थिति को शांत और समझदारी से संभालने लगती है। उसके हाथ में एक आलू होता है, जिसे वह लंगूर के पास ले जाकर डांटते हुए प्यार से समझाते हुए आलू पकड़ाने की कोशिश करती है और तभी लंगूर साबुन छोड़ महिला के हाथ से आलू ले लेता है।
वीडियो की एक खास बात ने लोगों का दिल छू लिया है, जिसमें महिला का एक जानवर को भी अपने बच्चे की तरह समझाना और डांटना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक डिजिटल क्रिएटर द्वारा शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- मां हमेशा मां होती है।
लंगूर और बंगाली महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मां की ममता हर जगह एक जैसी होती है, चाहे वह इंसान हो या जानवर। तो वहीं कई यूजर्स इसे बहुत फनी तो कुछ इसे दिल छू लेने वाला पल कह रहे हैं।