पाकिस्तान में भी लोगों पर चढ़ा धुरंधर का नशा, महिला अधिकारी ने गाने पर डांस कर दिखाया टशन
- फोटो : X/@Theunk13
Viral Video: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह फिल्म और इसके गाने लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी इसने तूफान मचाया हुआ है। इस फिल्म के गानों को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। F9LA पर गाने पर डांस कर रहे हैं। इस बीच धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान की एक महिला पुलिस अधिकारी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।