फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की खदानों से भरा है ये शहर, फिर भी यहां के लोग हैं दुनिया में सबसे गरीब

Fri, 28 Dec 2018 06:19 PM IST
पंखुड़ी सिंह फिरकी टीम, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : facebook
आश्चर्यों से भरी दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें, लोग, शहर, देश और प्रथाएं भरी पड़ी हैं जो आपको हैरान कर देंगी। सात समंदर पार ऐसा ही एक शहर है जो दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बसा हुआ है।लाख खतरों के बावजूद यहां 30000 लोग रहते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : facebook
ये अमेरिकी देश पेरु का ला रिनकोनाडा शहर है। 51,00 मीटर (लगभग 16,732 फीट) की ऊंचाई पर स्थित इस शहर में 30 हजार लोग दुर्गम परिस्थितियों के बीच रहते हैं। इस शहर का औसत टेम्परेचर 1.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिन में जहां काफी ठंड रहती है, वहीं रात में बर्फीली हवाएं चलती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Facebook
यहां पर काफी संख्या में गोल्ड माइन्स हैं, इसके बावजूद इस शहर को गरीब माना जाता है। दरअसल, यहां पर काफी संख्या में गोल्ड माइन्स तो हैं, लेकिन उन्हें इलीगल तरीके से चलाया जाता है। यहां के मर्द जहां माइन्स में काम करते हैं, वहीं महिलाएं इन खादानों से निकले सोने के टुकड़ों को बेचने के अलावा प्रॉस्टिट्यूशन का काम करती हैं।

4 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां पर सारा काम इल्लीगल तरीके से होता है। कंपनियां मजदूरों को सैलरी नहीं देतीं। इसकी जगह उनसे 30 दिन मुफ्त में काम करवाया जाता है। इसके बदले 31वें दिन उन्हें अपनी जेबों में मटेरियल भरकर ले जाने की इजाजत होती है। इस मटेरियल में कितना सोना होता है, कितना पत्थर, यह उनकी किस्मत होती है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : facebook
यहां पर काफी संख्या में गोल्ड की खादाने हैं, बावजूद इसके शहर का विकास नहीं हो सका है। यहां पर न तो कोई प्रशासन है और न ही कोई कानून। इस कारण से यहां से निकलने वाले गोल्ड को सीधे ब्लैक मार्केट में सस्ते में बेच दिया जाता है। इस कारण से इस शहर का विकास नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : facebook
इस शहर में जाने के लिए सड़क तक नहीं है और न ही पानी निकासी के लिए यहां सीवर सिस्टम, जिससे यहां काफी गंदगी दिखाई देती है। वहीं, घर भी टिन के चादरों से बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें