फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: यहां दिखा 14 फीट का किंग कोबरा, पूंछ पकड़कर खींचा तो कर दिया हमला, रेस्क्यू का खतरनाक वीडियो वायरल

Mon, 22 Jun 2026 02:59 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

King Cobra Rescue Video: सोशल मीडिया पर एक विशालकाय किंग कोबरा का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो  नेपाल के रौतहट जिले में एक रिहायशी इलाके का है। इसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 
विज्ञापन
यहां दिखा 14 फीट का किंग कोबरा, पूंछ पकड़कर खींचा तो कर दिया हमला - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

King Cobra Rescue Video: सोशल मीडिया पर बेहद दुर्लभ और डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। यह नेपाल के रौतहट जिले में एक रिहायशी इलाके का है। यहां पर एक खेत में दुनिया के सबसे लंबे सापों और जहरीले सांपों में शामिल किंग कोबरा देखा गया। इस खतरनाक सांप की लंबाई  करीब 14 फीट थी, जिसके देखे जाने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन


इसके बाद लोगों की सूचना पर मशहूर स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ दीपक नेपाल यहां पर पहुंचे। अब उनकी बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नेपाल के रौतहट जिले का पूरा मामला है। यहां पर एक आबादी वाले क्षेत्र से सटे खेत में एक विशालकाय किंग कोबरा रेंगता हुआ नजर आया। किंग कोबरा इतना बड़ा था कि देखकर लोगों के पसीने छूट गए। रिहायशी इलाके में किंग कोबरा दिखने के बाद लोगों के बीद दहशत फैल गई। स्थानीय लोग डर से चीखने लगे और भागने लगे। कोबरा चुपचाप खेतों के बीच बैठ हुआ था, जिससे खतरा और बढ़ गया था। 

रेस्क्यू विशेषज्ञ ने दिखाई बहादुरी

ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ दीपक नेपाल को इसकी जानकारी दी। दीपक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक हर किसी की सांसें अटकी हुई थीं कि अब क्या होगा? दीपक ने स्थिति का जायजा लेकर बेहद शांति से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन




Viral Video: मुंबई में घर किराए पर लेना कितना मुश्किल, शख्स ने बताई सपनों के शहर की कड़वी सच्चाई

जब सीधे अटैक मोड में आया कोबरा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपक ने सबसे पहले कोबरा की पूंछ पकड़ लिया और खुले मैदान में खींचने की कोशिश की। लेकिन कोबरा इतना आक्रामक था कि वह तुरंत पलट गया। सांप ने अपना बड़ा फन फैलाया और सीधे दीपक पर हमला करने के लिए दौड़ गया। कोबरा को ऐसे बार-बार हमला करता देख लोग डर गए। 

Viral Video: तमिलनाडु के थूथुकुडी में दिखा दुर्लभ बवंडर का नजारा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

नंगे हाथों से मौत को हराया

किंग कोबरा को दुनिया के सबसे बुद्धिमान और खतरनाक सांपों में से एक है। दीपक ने बिना किसी बड़े औजार के और लगभग नंगे हाथों से सूझबूझ और अनुभव की मदद से सुरक्षित तरीके से किंग कोबरा को काबू में कर लिया। अब किंग कोबरा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें