फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: किंग कोबरा ने शख्स को मारा फन, युवक ने बिना हथियार के सांप का दबोच गर्दन और फिर....

Mon, 24 Mar 2025 01:44 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

आमतौर पर लोग सांप देखकर ही डर जाते हैं, मगर इन दिनों इंटरनेट पर किंग कोबरा को पकड़ने का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक स्नैक कैचर बिना किसी हथियार के सांप पकड़ता हुआ दिख रहा है। 
विज्ञापन
शख्स ने नंगे हाथों से पकड़ा कोबरा - फोटो : Instagram/@gunsnrosesgirl3
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: किंग कोबरा को दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। इसकी एक बाइट इंसान को पलभर में मौत की नींद सुला सकती है। किंग कोबरा को पकड़ना कोई आसान काम नहीं है। यह सांप अपनी फुर्ती और जहरीलेपन के लिए जाना जाता है। आमतौर पर स्नेक कैचर्स इसे पकड़ने के लिए खास तकनीक और उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बिना किसी डर के किंग कोबरा को अपने नंगे हाथों से पकड़ लेता है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है और शख्स की हिम्मत की हर तरफ तारीफ हो रही है। पोस्ट में लिखे कैप्शन के मुताबकि यह वीडियो थाईलैंड का है। अब इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन




वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा सांप खुले में निकल आया है। इस बीच एक स्नेक कैचर सांप को पकड़ने के लिए आगे आता है। सांप को पकड़ने वाला शख्स पहले अपनी योजना बनाता है। वह सांप को उलझाने के लिए अपना एक पैर आगे बढ़ाता है, जिससे सांप का ध्यान भटक जाता है, और वो शख्स हमला करने के इरादे से फन मारता है। हालांकि, शख्स अपनी सुझबूझ और समझदारी से खुद को बचा लेता है फिर वह शख्स धीरे-धीरे अपने हाथ को सांप की ओर ले जाता है और एक झटके में उसकी गर्दन को दबोच लेता है। किंग कोबरा को समझने का मौका ही नहीं मिलता कि उसके साथ क्या हो रहा है। सांप को पकड़ने के बाद शख्स हंसते हुए दिखाई देता है, मानो यह उसके लिए कोई खेल हो। इसके बाद पीछे खड़ा दूसरा शख्स सांप को नियंत्रित करने के लिए उसकी पूंछ पकड़ लेता है।

लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं। कई लोगों ने शख्स की हिम्मत की तारीफ की है, लेकिन कुछ ने इस तकनीक को खतरनाक भी बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'यह शख्स तो सुपरमैन है! इतने खतरनाक सांप को ऐसे पकड़ना हर किसी के बस की बात नहीं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने चेतावनी देते हुए कहा, 'यह बहुत जोखिम भरा है। किंग कोबरा के साथ ऐसा करना जानलेवा हो सकता है।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 24 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 10 हजार लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें