फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Jong Un: कैसी होती थीं किम जोंग उन की पार्टियां? बॉडीगार्ड का चौंकाने वाला खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 16 Jul 2026 07:04 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग और उनके पिता किम जोंग इल की जिंदगी के रहस्यों को लेकर बड़ी सच्चाई सामने आई है। किम जोंग इल के बाॅडीगार्ड के तौर पर काम करने वाले एक शख्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन
कैसी होती थीं किम जोंग उन की पार्टियां? बॉडीगार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग और उनके पिता किम जोंग इल की जिंदगी का ही सिर्फ रहस्यमयी नहीं है, बल्कि पूरा देश ही रहस्यमयी है। उत्तर कोरिया का सच तभी सामने आता है, जब वहां नेता के साथ रहने वाला कोई शख्स देश से भागकर दुनिया को सच बताता है। नॉर्थ कोरिया के पूर्व तानाशाह यानी किम जोंग उन के पिता का पर्सनल बॉडीगार्ड असमानता और अत्याचार से तंग आकर भाग गया। इसके बाद उसने उत्तर कोरिया के तानाशाहों की सच्चाई दुनिया के सामने लाई है। 

विज्ञापन


उत्तर कोरिया के तानाशाहों की रंगरलियों और लग्जरी पार्टियों के बारे में भी शख्स ने खुलासा किया है। उसने बताया है कि किम जोंग उन की पार्टियों में क्या होता है? आइए जानते हैं कि देश से भागने वाले तानाशाह के पर्सनल बॉडीगार्ड ने क्या खुलासे किए हैं। 

13 साल तक किम जोंग उन के पिता का था बॉडीगार्ड 

उत्तर कोरिया की सीक्रेट सर्विस के पूर्व सदस्य कांग जिन 13 साल तक किम जोंग-इल के बॉडीगार्ड रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग ने बताया कि एक 17 साल की उम्र में भर्ती होने के बाद वहां से 13 साल तक बाहर नहीं निकला जा सकता है। हमसे सर्वोच्च नेता के लिए जीने और मरने के लिए निर्देश दिया गया था। अगर उनकी मौत होती है, तो हमारी भी मृत्यु हो जाती है। उनका कहना है कि किम जोंग उन को किम जोंग-इल के सीक्रेट चाइल्ड के तौर पर जाना जाता था। इसके बारे में सिर्फ परिवार और अंगरक्षक ही जानते थे। 
विज्ञापन


Video: बेटे की पढ़ाई के लिए जान पर खेल गया पिता, कंधे पर बैठाकर पार कराया उफनती नदी, वायरल हुआ वीडियो

उन्होंने आगे बताया कि एक किम अपने पिता के एक सीक्रेट विला में पार्टी करने के लिए पहुंचे, तब जाकर हर किसी को पता चला कि वह सर्वोच्च नेता के बेटे हैं। कांग ने खुलासा किया है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह प्योंप्योंग से दूर वॉनसन और सोंगैम में निवास करते हैं, जो चीन से सटा है। यहां पर इसलिए वो रहते हैं कि यहां पर कोई हमला नहीं होगा। कोई मिसाइल या फाइटर जेट से हमला नहीं हो सकता है। 

कौन जा सकता है सीक्रेट विला में?

इस रहस्यमयी परिसर को तेउकगाक के नाम से जाना जाता है। उत्तर कोरिया के आम लोगों का यहां पर प्रवेश वर्जित है। किंग जोंग उन की सुरक्षा के लिए वहां पर भारी सैनिकों की तैनाती की गई है। उनकी भर्ती पारिवारिक पृष्ठभूमि, रूप-रंग और वफादारी के आधार पर होती है। इस आवास किसी को देखते ही गोली मारने का आदेश है। 

Viral Video: नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल

कांग ने बताया कि उत्तर कोरिया के तानाशाह के इन रहस्य विला में सिर्फ तानाशाह, पत्नी और उनके बच्चे ही कभी-कभी आ सकते हैं। इनमें से अलग-अलग घरों में जाकर महीनों अकेले रहते थे और उनके साथ सिर्फ तीन से चार लोग अंदर जा सकते थे, जिसमें कांग भी शामिल थे। उनकी पत्नी और बच्चे भी वहां नहीं जा सकते थे। 

Viral Video: सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, भावुक होकर लगाया गले

कांग ने कहा कि वहां परिसर में रातें अक्सर एक पैटर्न पर ही चलती थीं। अंधेरा होने पर लग्जरी कारें गेट से अंदर पहुंचती थई और रात  8 या 10 बजे तक जश्न शुरू हो जाता था और पार्टियां रात दो-तीन बजे तक चलती थीं। उन्होंने खुलासा किया है देशभर से 16 से 20 वर्ष की 25-30 लड़कियां लाई जाती थीं। उन्हें अलग-अलग कमरे दिए जाते थे। उस परिसर में दुनिया की सबसे महंगी शराब, सिगरेट और सभी तरह के लजीज खाने होते थे। अंदर गार्ड भी नहीं जा सकते थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें