फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: उत्तर कोरिया में कुत्तों का सूप बनाकर पीने का आदेश, पूरी दुनिया हुई हैरान, क्यों जारी हुआ ये फरमान

Thu, 06 Aug 2026 06:18 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: कोरियाई प्रायद्वीप इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। अब इस बीच उत्तर कोरिया में लोगों को कुत्ते का सूप बनाकर पीने का आदेश दिया गया है। यह सुनकर पूरी दुनिया हैरान है। 
विज्ञापन
उत्तर कोरिया में कुत्तों का सूप बनाकर पीने का आदेश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zara Hatke: उत्तर कोरिया इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। गर्मी के कारण वहां के लोगों को ऐसी सलाह दी जा रही है, जिसे सुनकर पूरी हैरान है। उत्तर कोरिया के लोगों की सलाह दी जा रही है कि कुत्ते के मांस से बनने वाला पारंपरिक सूप पिएं। दावा किया जा रहा है कि इस सूप से शरीर को ताकत मिलती है। यह हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरियाई प्रायद्वीप भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। ऐसे में उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार में देश के एक वरिष्ठ डॉक्टर का इंटरव्यू प्रकाशित किया गया। इसमें लोगों को पारंपरिक डॉग सूप पीने की सलाह दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिश को कोरिया याई भाषा में डांगोगी गुक कहते हैं जिसका अर्थ होता है स्वीट मीट सूप। सरकारी अखबार में दावा किया गया है कि यह मीठा सूप काफी पौष्टिक होता है। भीषण गर्मी में शरीर को उर्जा प्रदान करता है। इससे हीट स्ट्रोक से जुड़ी परेशानियों से लड़ने में मदद मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए फायदेमंद है। डायबिटीज और हाइपरथायरॉयडिज्म जैसी समस्याओं से परेशान लोगों का फायदा होता है। 
विज्ञापन


Viral Video: महिला और नेवले की दोस्ती देखकर लोग हैरान, सांप के दुश्मन पर प्यार लुटाती दिखीं आंटी

कुत्तों का सूप पीने से ताकत मिलने का दावा

उत्तर कोरिया में काफी लंबे समय से मान्यता है कि कुत्तों के मांस बना सूप पुरुषों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। हालांकि, इन दावों पर वैज्ञानिकों में एक जैसी राय नहीं है। इनके समर्थन में पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।

Viral Video: कैमरा ऑन करते ही बॉस रह गया हैरान! चेहरे पर फेस पैक लगाकर मीटिंग में पहुंची जेन जी कर्मचारी

रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी प्योंगयांग में एक रेस्तरां में खास तौर पर डॉग मीट से बना सूप लोगों को दिया जाता है। दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया के नेता और तानाशाह किम जोंग उन इस डिश को पसंद करते हैं। कई बार सरकारी भोज तथा डिनर पार्टियों में भी इसे परोसा जाता है।

Viral: शारदा सिन्हा के गाने पर छात्रा ने किया शानदार मैथिली डांस, जीता लाखों लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

100 साल की सबसे भीषण गर्मी की चपेट में कोरियाई प्रायद्वीप

इन दिनों कोरियाई प्रायद्वीप पिछले 100 साल की सबसे भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। दक्षिण कोरिया के यांगसान शहर में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। यह बीते एक सदी का सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें