फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: बच्चों ने इन चीजों से बनाया भगवान जगन्नाथ का रथ, बारिश में निकाली सुंदर यात्रा, मासूमियत ने जीता दिल

Sat, 18 Jul 2026 02:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बच्चों का मासूमियत देखने को मिली है। उन्होंने पॉलिथीन और अखबार से भगवान जगन्नाथ का रथ बनाया है और यात्रा निकाली है। 
विज्ञापन
बच्चों ने इन चीजों से बनाया भगवान जगन्नाथ का रथ, बारिश में निकाली सुंदर यात्रा - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: 16 जुलाई से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हुई थी, जो 24 जुलाई तक चलेगी। पूरी दुनिया में रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाती है। अब यह यात्रा गांवों, कस्बों और गलियों तक पहुंच चुकी है। अब इसमें बच्चे भी किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने खुद भगवान जगन्नाथ का रथ तैयार किया है और यात्रा निकाली। बच्चों की मासूमियत भरी रथ यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में बच्चों की मासूम कोशिश दिख रही है। बच्चों ने रथ के लिए महंगी सजावट का इस्तेमाल ही नहीं किया है। उनकी चाहत सिर्फ अपनी ही तरह छोटी रथ यात्रा निकालने की थी। 

वीडियो को आप ध्यान से देखेंगे, तो समझ पाएंगे कि इसमें रथ को खास तरीके और चीजों से बनाया गया है। रथ बनाने के लिए पॉलिथीन और अखबार का इस्तेमाल किया गया है, जो हर किसी के घरों में ऐसे ही पड़े रहते हैं। बच्चों ने इन्हीं चीजों को कुछ ऐसे इस्तेमाल किया है कि रथ की सुंदरता बढ़ गई है। रथ को देखने के बाद चमकीली और रंगीन सजावट की कोई कमी महसूस नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

 


Viral Video: रॉन्ग साइड बाइक चला एम्बुलेंस को दिलाया रास्ता, इंसानियत की मिसाल बना शख्स, देंखे वीडियो

वीडियो में आप नन्हें बलभद्र और सुभद्रा को देख सकते हैं। नन्हें से रथ में और भी प्यारे लग रहे हैं। यह देखकर आप भगवान जगन्नाथ के लिए भक्ति थोड़ा और महसूस करेंगे। वीडियो को तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो को 40 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। 
inst
Viral Video: नोएडा में स्ट्रीट डॉग बना रिक्शा चालक का हर दिन का साथी, दिल छू लेगा वीडियो

वीडियो पर लोग प्यार बरसा रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है- जय जगन्नाथ प्रभु जी। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों की रथ यात्रा के दौरान बारिश भी हो रही है, लेकिन उनका जोश कम नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें