फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने बिल्ली के बच्चों के साथ की घिनौनी हरकत! युवक ने पुलिस से की शिकायत

Fri, 02 Aug 2019 06:20 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

केरल के कोट्टायम में रहने वाले एक युवक ने अपने पड़ोसी के खिलाफ थाने में एक अजीबोगरीब शिकायत दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि उसके पड़ोसी ने पहले उसकी बिल्ली के दो बच्चों को गोली मार दी और फिर उनमें से एक को पकाकर खा गया। वहीं पुलिस ने भी युवक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

संजू स्टीफन नामक युवक ने इस मामले की शिकायत पशु अधिकारवादी और सांसद मेनका गांधी से भी की है। इसके अलावा उसने पशुपालन विभाग और फ्रेंड्स ऑफ एनिमल्स नाम के संगठन को भी शिकायत की कॉपी भेजी है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, संजू का कहना है कि पिछले हफ्ते उनकी बिल्ली का एक बच्चा जब घर लौटा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे और दो दिन के बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने उसे अपने घर के आंगन में ही दफना दिया। 
विज्ञापन

संजू का दावा है कि जिस दिन उनकी बिल्ली का बच्चा घायल अवस्था में घर आया था, उसी दिन उन्होंने पड़ोस में गोली चलने की आवाज सुनी थी। हालांकि उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन इस घटना के कुछ दिन बाद ही उनकी बिल्ली का दूसरा बच्चा भी अचानक लापता हो गया। इसके बाद उन्होंने बिल्ली के पहले बच्चे का शव जमीन से निकाला और अब उसके पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहे हैं, ताकि सच पता चल सके।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें