Kedarnath Yatra Viral Video: जिंदगी अक्सर हमें आईने की तरह सच दिखाती है, बस फर्क इतना है कि हम उसमें क्या देखना चाहते हैं। कोई अपनी उम्र, थकान और बहानों को देखता है और कोई उसी आईने में अपने जज्बे, सपनों और हौसलों की चमक। हममें से कई लोग 20–25 की उम्र में ही “कमर दर्द”, “बहुत थक गया हूं” जैसे डायलॉग्स दोहराने लगते हैं। दो मंजिल सीढ़ियां चढ़नी पड़ जाएं तो सांसें जवाब देने लगती हैं। लेकिन जरा सोचिए अगर कोई आपसे कहे कि 70 पार की दो बहनें बिना शिकवा किए मुस्कुराते हुए केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई पूरी कर गईं तो क्या आप मानेंगे?
बुजुर्ग बहनों का जुनून
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी सवाल का जवाब बनकर सामने आया है और ये हर उस इंसान को आईना दिखाता है जो अपने सपनों को “सही वक्त” के इंतजार में टालता रहता है। इस वीडियो में 70 साल से ज्यादा उम्र की दो बहनें मुस्कुराते हुए केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई पूरी करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि जीने का जुनून साफ दिखाई देता है मानो उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर हो।
सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिन
इस प्रेरणादायक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जहां इन दोनों बहनों का हौसला हर किसी का दिल जीत रहा है। वीडियो का कैप्शन भी उनके हौसले को सलाम करता है, जिसमें लिखा है,
70+ की उम्र… लेकिन रुकने से इनकार करती आत्मा।
ना कोई बहाना, ना कोई शॉर्टकट… सिर्फ आगे बढ़ने और दुनिया को जी भरकर देखने का जुनून।
देखें वीडियो
पहले भी की हैं चुनौतीपूर्ण चढ़ाई
हैरानी की बात यह है कि यह उनका पहला कठिन सफर नहीं है। इससे पहले ये दोनों बहनें 'किन्नर कैलाश' जैसी चुनौतीपूर्ण चढ़ाई भी पूरी कर चुकी हैं। उनका सपना बेहद सादा, लेकिन ताकतवर है दुनिया घूमना, नए लोगों से मिलना और जिंदगी की हर चुनौती को मुस्कुराकर स्वीकार करना।
Key Tag: कार या बाइक की चाबी के साथ मिलने वाला छोटा टैग बचा सकता है हजारों रुपये, भूल से भी न फेंकें
Weird Love Story: 60 की उम्र में 34 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, 3 शादियों के बाद महिला को मिला सच्चा प्यार
Viral Video: नन्हे उस्ताद ने डॉक्टर पर दिखाया गुस्सा, पैदा होते ही बना इंटरनेट स्टार
Fight Video: खतरनाक हाथापाई के बीच अंकल लपेटते रहे बिरयानी, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी