145 दिन स्केटिंग कर बिहार से कर्नाटक पहुंच गया लड़का
- फोटो : instagram
Viral: क्या कोई शख्स बिहार से कर्नाटक स्केटिंग करके पहुंच सकता है? लोग कहेंगे कि यह नामुमकिन है, लेकिन एक शख्स ने ऐसा करके दिखाया है। वह बिहार से कर्नाटक तक का सफर स्केट्स पर किया है। आपको यह जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस शख्स का नाम केशू है, जो बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं।
वह स्केट्स पर ही भ्रमण करने निकले गए। फिलहाल वो कर्नाटक पहुंचे हैं। लेकिन यहां पर कर्नाटक पुलिस की बात हो रही है, क्योंकि यह वायरल वीडियो थोड़ा खास है। केशू ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
केशू कर्नाटक के किसी हाइवे पर स्केटिंग करते हुए जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें कर्नाटक पुलिस ने रोक लिया। पहले तो वो डर गए और फिर उधर से आवाज आई, किधर जाता है। कहां से आए तो केशू ने पुलिस को बताया कि वो बिहार से आए हैं। पुलिस वाला आश्चर्यचकित रह गया कि स्केटिंग करके कोई कैसे बिहार से कर्नाटक जा सकता है।
Embed facebook post
Monsoon India: क्यों नहीं हो रही है बारिश? भारत में टूटा 146 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताईं ये पांच वजहें
केशू ने बताया कि वो 145 दिन से स्केटिंग कर रहे हैं। इस पर पुलिस वाले केशू से सवाल करते हैं, किधर सोते हो, इस पर उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप या मंदिरों में। फिर उन्होंने पूछा कहां खाना खाते हो, तो उन्होंने जवाब दिया होटल में। फिर वो बेहद खुशी उन्हें निहारते रहते हैं। मानों आंखों से ही तारीफ कर रहे हों।
Zara Hatke: क्यों अरब देशों में ऊंटों को खिलाया जाता है जिंदा सांप? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
फिर वो अपना पैरा उठाकर इशारा करते हैं स्केट्स के पहिए को दिखाओं। केशू फिर दिखाते हैं। फिर पुलिस वाले सवाल करते हैं कि बस से क्यों नही आया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।