फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गंगा स्नान करते हुए अचानक से डूबा कांवड़ यात्री, SDRF जवान ने भगवान बनकर बचाई जान

Mon, 14 Jul 2025 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखाई देता है कि एक युवक गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव में बहने लगता है। वह खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन पानी की ताकत के आगे वह कमजोर पड़ जाता है। तभी घाट पर मुस्तैद SDRF का एक जवान तुरंत हरकत में आता है और बिना समय गंवाए नदी में कूद जाता है।
विज्ञापन
गंगा स्नान करते हुए डूबा युवक - फोटो : एक्स@SonOfBharat7
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन का पवित्र महीना हरिद्वार में धार्मिक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लेकर आता है। कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों लोग गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचते हैं, ताकि पुण्य कमा सकें। मगर इस भक्ति और आस्था के बीच कभी-कभी खतरे की स्थिति भी बन जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक वाकया सामने आया, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया और अब वह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाई देता है कि एक युवक गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव में बहने लगता है। वह खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन पानी की ताकत के आगे वह कमजोर पड़ जाता है। तभी घाट पर मुस्तैद SDRF का एक जवान तुरंत हरकत में आता है और बिना समय गंवाए नदी में कूद जाता है। कुछ ही पलों में दूसरा जवान भी सहयोग के लिए पानी में छलांग लगाता है। वहीं, SDRF की एक गश्ती बोट भी घटनास्थल पर पहुंच जाती है।



गंगा में बह गया कांवड़ युवक
तीनों मिलकर युवक को संभालते हैं और सुरक्षित रूप से उसे बाहर निकाल लेते हैं। नाव पर चढ़ाकर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाता है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बात तो साफ कर दी  SDRF के जवान हर परिस्थिति में अपनी ड्यूटी को सर्वोपरि रखते हैं और जरूरत पड़ने पर जान की परवाह किए बिना दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो वायरल होते ही SDRF के जवानों की बहादुरी और तुरंत कार्रवाई की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, “ये जवान नहीं, मसीहा हैं।” एक और ने कमेंट किया, “ऐसे लोग ही असली हीरो होते हैं, जो बिना एक पल सोच-विचार किए दूसरों के लिए जान जोखिम में डालते हैं।” बता दें कि SDRF की टीम ने बीते दो दिनों के भीतर तीन लोगों को डूबने से बचाया है। इससे पहले दो युवक गंगा की धार में फंस गए थे, लेकिन समय रहते उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। यह घटना सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि बहादुरी, सेवा और मानवता की मिसाल है। जब करोड़ों लोग श्रद्धा के साथ गंगा घाट पर पहुंचते हैं। तब SDRF जैसे बल ही हैं जो हर खतरे के बीच सुरक्षा की दीवार बनकर खड़े रहते हैं। ऐसी घटनाएं हमें यह भरोसा दिलाती हैं कि जब आस्था और जोखिम साथ चलें तो नायक हमेशा तैयार रहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें