फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर ने निगला तौलिया, डॉक्टरों ने खींचकर निकाला बाहर, वीडियो वायरल

Sat, 29 Feb 2020 06:02 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉक्टरों ने अजगर के मुंह से निकाला तौलिया - फोटो : Twitter/LaurelCoons
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर एक अजगर सांप के पेट से तौलिया निकालते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक पशु चिकित्सालय का है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 वर्षीय एक तीन मीटर लंबा अजगर बीच पर रखा तौलिया निगल गया था, जिसके बाद उसे बचाने के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके गले से खींचकर तौलिया निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल अजगर की हालत ठीक है।    

जिस पशु चिकित्सालय में अजगर के पेट से तौलिया निकाला गया, उसने इस घटना का वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किया है और लिखा है, 'तौलिया अजगर के पेट में काफी अंदर तक चला गया था। उसके गले से यह निकालने के लिए एंडोस्कोप की मदद ली गई और गेस्ट्रोइनटेस्टिनल ट्रैक्ट से तौलिये को खींचा गया। बेहतर यह रहा कि तौलिये को सही सलामत निकाल लिया गया और अजगर की भी जान बच गई।' 
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड में भी एक ऐसी ही अजीब सी घटना सामने आई थी। यहां ब्रिस्टस स्थित वेट्स वेटरनरी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक ऐसी मछली के पेट से ट्यूमर निकाला था, जिसका वजन मात्र एक ग्राम था। इसी के साथ ये मछली सर्जरी कराने वाली दुनिया की सबसे छोटी मरीज बन गई थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस छोटी मछली की कीमत महज 89 रुपये थी, लेकिन इसके ऑपरेशन में लगभग 9000 रुपये खर्च हुए थे। इस मछली का जिस अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था, उसमें इससे पहले गिरगिट, छिपकली, सांप और मगरमच्छ जैसे जीवों की भी सर्जरी हो चुकी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें