पानी पीते-पीते तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिरा शख्स
- फोटो : X@Indianpeople218
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स पानी पीते-पीते तीसरी मंजिल से नीचे गिर जाता है। वीडियो को देखकर लगता है कि शायद शख्स की जान बचना नामुमकिन है, लेकिन बाद में कुछ ऐसा होता है जो किसी चमत्कार से कम नहीं लगता है।
बताया जा रहा है कि 9 सितंबर को यह हादसा हुआ था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम नजीर है, जो एक व्यापारी हैं। वो करीब 5:50 बजे दुकान की बालकनी के पास खड़े होकर पानी पी रहे होते हैं। तभी अचानक उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बालकनी की दीवार से नीचे गिर जाते हैं।
नीचे सड़क पर खड़ी एक स्कूटी पर नजीर गिर जाते हैं। इससे उन्हें गिरने पर खास चोट नहीं लगती है और वह चोटिल होने के बावजूद बच जाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नजीर के पैर में फ्रैक्चर आया है। हादसे के बाद लोग घबरा जाते हैं और उनकी मदद दौड़ते हैं।
Most Venomous Snake: किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो सिर्फ 10 सेकेंड का है जिसमें नजीर हाथ में पानी की बोतल लेकर बालकनी के किनारे पर चलते दिख रहे हैं। वह शायद सोच रहे थे कि उनके पीछे कोई सहारा है, लेकिन अचानक उनका संतुलन बिगड़ता है और वह नीचे गिर जाते हैं।
Weather: क्या भारत में भारी बारिश के बाद पड़ेगी भीषण ठंड? मौसम वैज्ञानिकों ने दी ये बड़ी चेतावनी
वीडियो में नजीर के गिरने के बाद तेज आवाज सुनाई देती है। इसके बाद उसी मंजिल से दो और लोग बालकनी की तरफ दौड़कर जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग ऐसे हादसों से बचने सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
Video: सांप को जीभ दिखाकर चिढ़ा रहा था युवक, जहरीले जीव ने लिया ऐसा बदला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Indianpeople218 नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, तो वहीं लोग इस अपनी-अपनी अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।