फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: खाई में फंसी बकरी के लिए फरिश्ता बना JCB ड्राइवर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Tue, 18 Aug 2026 03:56 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक JCB ड्राइवर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खाई में फंसी एक बकरी को बचाने के लिए नीचे पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
JCB की मदद से खाई में फंसी बकरी निकालता शख्स - फोटो : @desikishu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JCB Driver Rescued Goat Viral Video In Hindi:  इंटरनेट पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी संवाद के सीधे लोगों के दिल को छू जाते हैं। ऐसे ही एक JCB ड्राइवर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह खाई में फंसी एक बकरी को बचाने के लिए नीचे पहुंच जाता है।

वीडियो में एक बकरी गहरी खाई में फंसी नजर आती है। उसे सुरक्षित बाहर निकालना आसपास मौजूद लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। काफी सोच-विचार के बाद बकरी के रेस्क्यू के लिए जेसीबी की मदद लेने का फैसला किया जाता है। जेसीबी के अगले हिस्से को धीरे-धीरे खाई की ओर नीचे उतारा जाता है। इस दौरान एक युवक जेसीबी के आगे वाले हिस्से पर बैठकर नीचे जाता दिखाई देता है और ड्राइवर को हाथ के इशारे से सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने का संकेत देता है।

विज्ञापन


Viral Video: बिहार की ट्रेन में कीड़े-मकौड़ों की तरह लटके यात्रियों का वीडियो हुआ वायरल, रेलवे ने उठाया ये कदम


जेसीबी जैसे-जैसे बकरी के करीब पहुंचती है, युवक उस पर लगातार नजर बनाए रखता है। बकरी के पास पहुंचने के बाद युवक उसके गले में बंधी रस्सी को पकड़ लेता है और सावधानी से उसे अपनी ओर खींच लेता है। इस तरह काफी मशक्कत के बाद बकरी को खाई से बाहर निकाल लिया जाता है।

विज्ञापन

 



खाई में फंसी बकरी को बचाने पहुंचे JCB ड्राइवर के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग JCB ड्राइवर और उस शख्स की जमकर तारीफ कर इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- बेजुबान की जान बचाना ही सच्ची इंसानियत है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंसानियत अभी जिंदा है और ऐसे लोग फरिश्ता बनकर मदद के लिए आते हैं। 

जानवरों की मदद करना सिर्फ इंसानियत ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। छोटी-सी मदद भी किसी बेजुबान जानवर की जान बचा सकती है। इसलिए जहां संभव हो, जानवरों के साथ दया और जिम्मेदारी का व्यवहार करना चाहिए। 

Viral Video: देखते ही देखते भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

Cobra Viral Video: गहरी नींद में सो रहे शख्स के बिस्तर पर चढ़ा कोबरा, आंख खुली तो उड़ गए होश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें