फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: फोन पर बात करते हुए रेल पटरी पार कर रहा था शख्स, तभी आई तेज रफ्तार ट्रेन, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

Sat, 01 Aug 2026 07:01 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स फोन पर बात करते हुए रेल पटरी पार कर रहा है। इसी दौरान रेज रफ्तार आ जाती है। 
विज्ञापन
फोन पर बात करते हुए रेल पटरी पार कर रहा था शख्स, तभी आई तेज रफ्तार ट्रेन, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral: सोशल मीडिया पर पंजाब के जालंधर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक दर्दनाक हादसे का वीडियो है। जालंधर के डीएवी हार्ट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके उसकी मौत हो गई। यह फोन पर बात करते समय सड़क और रेल लाइन पार करने वाले लोगों के लिए सीख देने वाला है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दर्दनाक हादसे का सीसीटीव फूटेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन की तरफ से लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्क रहने और मोबाइल समेत किसी भी प्रकार के ध्यान भटकाने वाले साधनों के इस्तेमाल से बचने की अपील की है।

बताया गया है कि मृतक सुखविंदर है, जो जम्मू का निवासी था। वह बीते चार साल से जालंधर में रह रहा था और सब्जी बेचने का काम करता था। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मालिक ने बताया कि सुखविंदर उनकी सब्जी की दुकान पर काम करता था। वह शाम को छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था।
विज्ञापन





Viral Video: मगरमच्छ और बच्चे की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल, मासूम के हिम्मत की हर कोई कर रहा तारीफ

अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि कभी फोन पर बात करते हुए या ईयरबड लगाकर गाना सुनते हुए रेल पटरी नहीं पार करनी चाहिए। 
Viral Video: फ्लैट में कैसी होती है जिंदगी? महिला ने वीडियो शेयर कर बताया, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसों के मामले सामने आ चुका है। इसलिए लोगों को रेल पटरी या सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें