सोशल मीडिया पर अक्सर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यूं तो हमने कई वीडियो में देखा है कि कैसे मगरमच्छ पानी में तैरते हुए घात लगाकर अपना शिकार करते हैं। वहीं इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ उल्टा देखने को मिलता है। यहां एक जैगुआर पानी में तैरते हुए आता है और मगरमच्छ के ऊपर घात लगाकर शिकार करता है। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स काफी हैरान हैं। इन दोनों ताकतवर जीवों की इस हैरतअंगेज लड़ाई को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ पानी के बीच बने मिट्टी के टीले पर बैठकर आराम कर रहा है। इसी बीच पानी में तैरते हुए एक जैगुआर धीरे-धीरे मगरमच्छ के पास पहुंच जाता है और अचानक उस पर हमला कर देता है।
मगरमच्छ इस सरप्राइज अटैक के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। हमला करने के बाद जैगुआर मगरमच्छ को काबू करने की कोशिश करता है। हालांकि, इसके बाद मगरमच्छ अपने आप को बचाने के लिए पलटने लगता है। हालांकि, इन सब के बीच जैगुआर मगरमच्छ के ऊपर पूरी तरह से हावी रहता है।
यहीं पर यह वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद करीब 4 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। इस वीडियो को @andresclausen नामक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा - "किसी जानवर के इलाके में जाकर उस पर हमला करना 🥶", वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - "जिस शख्स ने इस वीडियो को बनाया है वह पुरस्कार का हकदार है।" इसके अलावा एक और यूजर लिखता है कि जैगुआर सबसे शानदार और सक्षम शिकारियों में से एक है।"