फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: इस्राइली लड़की ने 'किडनैपिंग' को लेकर कही ऐसी बात, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

Mon, 09 Oct 2023 06:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हमास के आतंकियों ने इजरायली इलाकों में घुसपैठ कर लोगों की हत्याएं कीं। इसके साथ ही उन्होंने 100 से अधिक लोगों का अपहरण भी कर लिया। आतंकियों ने घरों में घुसकर लोगों को अगवा किया है।
विज्ञापन
Israel Hamas War - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Israel Hamas War: इस्राइल पर हमास के हमले के बाद कई दर्दनाक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही कई रूह कंपा देने वाली कहानियां भी सुनने को मिल रही हैं। वायरल वीडियो में हमास के आतंकी इजरायली महिलाओं और बच्चों को टॉर्चर करते नजर आ रहे हैं। आतंकी संगठन हमास के हमले में कम से कम 700 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2100 से अधिक लोग घायल हैं। 

विज्ञापन


हमास के आतंकियों ने इजरायली इलाकों में घुसपैठ कर लोगों की हत्याएं कीं। इसके साथ ही उन्होंने 100 से अधिक लोगों का अपहरण भी कर लिया। आतंकियों ने घरों में घुसकर लोगों को अगवा किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाया कलदेरन नाम की एक महिला ने बताया कि मेरी जिंदगी में जो भी कुछ था, मेरा परिवार सब लापता है। तस्वीरों को देखकर मैं खौफ में हूं और अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। 

महिला ने आगे बताया कि डरावनी फिल्म की तरह महसूस कर रही हूं, जिसे सच नहीं होना चाहिए, लेकिन यह हो रहा है। गाया कलदेरन की उम्र 21 साल है, जो तेल अवीव में रहती हैं। परिवार इजरायल के दक्षिणी इलाके निर ओज में रहता है। हमास के आतंकी शनिवार सुबह इसी गांव में घुसे थे। 

इस्राइल-फलस्तीन विवाद: आखिर कब और कैसे शुरू हुई इन दोनों देशों के बीच लड़ाई?

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह मैं काफी डरकर उठी और मैसेज मिला कि मेरे बेडरूम में आतंकवादी हैं। मेरी 16 साल की बहन ने लिखा कि वह काफी डरी हुई है। गाया का कहना है कि हमास ने उनकी 16 साल की बहन सहर, 10 साल के भाई एरेज और पिता ओफर का घर से अपहरण कर लिया है।

Israel Palestine War: नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले ही इस्राइल को लेकर कर दी थी ये भविष्यवाणी, खौफ में दुनिया

उनका कहना है कि मैं नहीं जानती कि मेरे पिता के साथ क्या किया गया है, जिन्होंने मेरे छोटे बहन भाइयों के साथ मुझे पाल पोसकर बड़ा किया, जिन्हें पूरा जीवन सुरक्षित रखने की कोशिश की, लेकिन अब मैं कुछ नहीं कर पा रही हूं। गाया का कहना है कि मैं सिर्फ अपने परिवार को वापस पाना चाहती हूं और दुआ करती हूं कि मेरा देश उन्हें घर वापस लेकर आए। 

Solar Eclipse 2023: कैसे लगता है सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, दोनों में क्या है अंतर, जानिए अंतरिक्ष का विज्ञान

सोशल मीडिया पर कई और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें हमास के आतंकी महिलाओं और बच्चों को अगवा करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में 25 साल की नोआ अर्गमानी को बाइक पर बिठाकर आतंकी अगवा कर ले जाते दिख रहे हैं। दो आतंकियों के बीच वह बैठी थीं और नोआ चिल्ला रही थीं, 'मुझे मत मारो। एक म्यूजिक फेस्टिवल से आतंकियों ने नोवा को अगवा किया। उनके बॉयफ्रेंड को भी आतंकियों ने अगवा कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें