फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doomsday: 2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया, कहां से फैली प्रलय की बात और किस दिन होगा अंत?

Sat, 03 Jan 2026 04:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Doomsday: साल 2026 को लेकर कई भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणियां की हैं। उन्होंने नए साल में कई डराने वाली घटनाओं के होने का दावा किया है। लेकिन इन दिनों भौतिक विज्ञानी हेंज वॉन फोस्टर की भविष्यवाणी की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। उनका दावा था कि 2026 में दुनिया का अंत हो जाएगा।  
विज्ञापन
2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया, कहां से फैली प्रलय की बात और किस दिन होगा अंत? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Doomsday: 2026 की शुरुआत हो चुकी है। बीते कुछ वर्षों से चर्चा होती आ रही है कि 2026 में दुनिया खत्म हो जाएगी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस हुई। अब सवाल है कि आखिर क्या सच में 2026 में प्रलय आएगा और दुनिया खत्म हो जाएगी? क्या 2026 में ही कयामत आने वाली है? 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भौतिक विज्ञानी हेंज वॉन फोस्टर ने साल 1960 में एक भविष्यवाणी की थी कि 2026 में दुनिया खत्म हो जाएगी। अब सभी के मन में सवाल है कि आखिर 1960 में 2026 को लेकर क्या भविष्यवाणी हुई थी और क्या उसमें दुनिया के खत्म होने का कोई समय बताया गया था?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भौतिक विज्ञानी हेंज वॉन फोस्टर का 2002 में निधन हो गया था। उन्होंने 1960 में साइंस नाम की एक पत्रिका में दावा किया था कि 2020 के दशक में कभी भी दुनिया खत्म हो सकती है। उनका दावा था कि 13 नवंबर, 2026 को दुनिया का अंत हो जाएगा। उन्होंने साइंस नाम की पत्रिका में दावा करते हुए इस खास दिन की भविष्यवाणी की थी। 
विज्ञापन

 

2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया, कहां से फैली प्रलय की बात और किस दिन होगा अंत? - फोटो : Adobe Stock
क्यों की दुनिया के अंत की भविष्यवाणी? 

आखिर सवाल है कि वॉन फोस्टर ने दुनिया के अंत की भविष्यवाणी क्यों की? मीडिया रिपोर्ट में वॉन फोस्टर की साइंस पत्रिका में प्रकाशित मूल रिपोर्ट से कहा गया था कि वॉन फोस्टर का कहना था कि कि हमारे परपोते-परपोतियां भूख से नहीं मरेंगे, बल्किनवे दम घुटकर मर जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए 1960 में कहा था कि मानव जाति असीमित जनसंख्या वृद्धि की वजह से विलुप्त हो जाएगी। अगर इससे पहले वह परमाणु युद्ध या अन्य तरीकों से स्वयं को नष्ट नहीं कर लेती है। लेकिन अभी तक परमाणु युद्ध नहीं हुआ है। 
 

2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया, कहां से फैली प्रलय की बात और किस दिन होगा अंत? - फोटो : Adobe Stock
कब होगा दुनिया का अंत? 

वॉन फोस्टर के दावे के मुताबिक, जब लोगों की संख्या अनंत तक पहुंच जाएगी, तब प्रलय आएगा। उनका दावा था कि जनसंख्या अनंत तक पहुंचने पर चतुर आबादी खुद को ही नष्ट कर लेगी। उनका कहना था कि इसके लिए सबसे संभावित तिथि शुक्रवार, 13 नवंबर, 2026 है। उनका कहना था कि कोई जनसंख्या तेजी से बढ़ती है, तो अंततः विनाश की ओर अग्रसर होती है।

Grahan 2026 List: रिंग ऑफ फायर से लेकर सुपरमून तक, साल 2026 में होंगी अद्भुत खगोलीय घटनाएं

2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया, कहां से फैली प्रलय की बात और किस दिन होगा अंत? - फोटो : Adobe Stock
दुनिया के खत्म होने की चर्चा की एक और वजह

2026 में दुनिया खत्म होने की चर्चा होने की वजह से प्रसिद्ध प्रलय की घड़ी यानी डूम्सडे क्लॉक भी हैं, क्योंकि इस घड़ी की सुईयां विनाश के और करीब पहुंच गई थीं। इसलिए बीते साल चर्चा होती रही कि 2026 में दुनिय का अंत हो सकता है। 

Viral Video: लड़के की गेंदबाजी देख पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को आई मिचेल स्टार्क की याद, वीडियो किया शेयर
विज्ञापन

2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया, कहां से फैली प्रलय की बात और किस दिन होगा अंत? - फोटो : Adobe Stock
क्या है प्रलय की घड़ी? 

1947 में परमाणु आपदा के खतरे को मापने के लिए किया इस घड़ी की शुरुआत की गई थी। तब से ही यह घड़ी आधी रात (पृथ्वी के अंत) के सबसे करीब है। हालांकि, यह घड़ी सिर्फ एक सेकंड आगे बढ़ी है, लेकिन यह दुनिया के सामने खतरों का एक महत्वपूर्ण संकेत है। 2024 और फिर 2025 में सुईयों के एक-एक सेकेंड आगे बढ़ने के बाद चर्चा शुरू हुई कि 2026 में दुनिया का अंत हो जाएगा। डूम्सडे क्लॉक को बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स के विज्ञान और सुरक्षा बोर्ड रीसेट करता है ।बोर्ड के अध्यक्ष डैन होल्ज का कहना है कि बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स इस बात का आकलन करते हैं कि दुनिया के मानवता के अंत के कितने करीब है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें