फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nostradamus Prediction: क्या ईरान के इस्राइल पर हमले के बाद सच होने जा रही नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी?

Thu, 18 Apr 2024 12:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता कहे जाने वाले नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की चर्चा होने लगी है। दुनियाभर में सोशल मीडिया पर लोग इसे तीसरे विश्व युद्ध की आहट बता रहे हैं। 
विज्ञापन
क्या ईरान के इस्राइल पर हमले के बाद सच होने जा रही नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nostradamus Prediction: ईरान के इस्राइल पर हमले के बाद मध्य-पूर्व में तनाव की स्थिति काफी बढ़ गई है। विशेषज्ञों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि तनाव अगर और भी ज्यादा बढ़ता है, तो यह तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है। यही नहीं अगर यह युद्ध व्यापक रूप लेता है, तो इसका नकारात्मक असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक एलान के बाद युद्ध के बढ़ने की आशंका और भी ज्यादा बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत गिलाद एर्दान ने कहा कि ईरान ने यह हमला कर सारी सीमाएं लांघ दी हैं और इस्राइल के पास इसका जवाब देना का पूरा हक है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया है कि अगर ईरान पर इस्राइल किसी तरह का हमला करता है, तो अमेरिका उसका साथ नहीं देगा। अब इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान और इस्राइल मामले में दखल न दे। पुतिन ने कहा कि अगर ईरान पर इस्राइल के जवाबी हमले में अमेरिका शामिल होता है या किसी तरह की मदद करता है, तो हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे और खुलकर ईरान का समर्थन करेंगे।

अब ऐसे में दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता माने जाने वाले नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की चर्चा होने लगी है। दुनियाभर में सोशल मीडिया पर लोग इसे तीसरे विश्व युद्ध की आहट बता रहे हैं। इस्राइल पर ईरान के हमलों के बाद अब सवाल है कि क्या नास्त्रेदमस की महायुद्ध की भविष्यवाणी साबित होने जा रही है?  
विज्ञापन


Aliens News: वैज्ञानिक का बड़ा दावा, एलियंस को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी?

16वीं सदी के प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस को दुनिया का सबसे बड़ा भविष्यवक्ता कहा जाता है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब 'लेस प्रोफेसीज' में साल 2024 के लिए कुछ डरावनी भविष्यवाणियां हैं। इनमें से कुछ सच साबित होती नजर आ रही हैं। नास्त्रेदमस के भविष्यवाणी के मुताबिक, इस साल भयानक नौसैनिक युद्ध होगा। 

उन्होंने साल 2024 में समुद्र में युद्ध की भविष्यवाणी भी की है। किताब में बताया गया है कि भय से दुश्मन पीला हो जाएगा और महासागर को भय में डाल देगा। फ्रांसीसी ज्योतिषी की इस भविष्यवाणी को लाल सागर में जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमले से जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि यह बात सच साबित हुई।

Ajab-Gajab: महिलाओं को जिंदा दफना दिया जाता था, किए जाते थे ऐसे काम, जानकर वैज्ञानिक भी हैरान

गाजा में जारी युद्ध के बीच ईरान ने इस्राइल पर 300 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है। इस दौरान सीरिया, यमन और इराक की जमीन से भी इजरायल पर हमले किए गए हैं। काफी समय से अमेरिका और ब्रिटेन इस्राइल की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स मानते हैं कि दुनिया का बड़ा हिस्सा इस युद्ध में शामिल हो चुका है। ऐसे में नास्त्रेदमस की महायुद्ध की भविष्यवाणी भी सच हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें