फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो देशों की राजधानी कहलाता है यह शहर, बड़ा ही अनोखा है इतिहास

Thu, 13 Aug 2020 05:18 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रोम - फोटो : Pixabay
भले ही रोम आप नहीं गए हों, लेकिन इसके बारे में आपने सुना तो होगा ही। वैसे तो यह इटली की राजधानी है, लेकिन इसके अलावा भी एक और देश है, जिसकी राजधानी भी रोम को ही माना जाता है। इस देश का नाम है वेटिकन सिटी, जिसे दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है। ईसाई धर्म के प्रमुख संप्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केंद्र है और इस संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का निवास स्थान भी यही है। असल में वेटिकन सिटी रोम के अंदर ही स्थित है। इसी वजह से यह शहर दो देशों की राजधानी कहलाता है।     
विज्ञापन

2 of 6
रोम - फोटो : Pixabay
रोम को सात पहाड़ियों का नगर, प्राचीन विश्व की सामग्री और इटरनल सिटी (होली सिटी यानी पवित्र शहर) के उपनामों से भी जाना जाता है। यह शहर वर्ष 1871 में इटली साम्राज्य की राजधानी बना था और 1946 में यह इटली गणतंत्र की राजधानी कहलाया। 
विज्ञापन

3 of 6
प्राचीन रोम के खंडहर - फोटो : Pixabay
प्राचीन काल में रोम एक साम्राज्य था, जिसके संस्थापक और पहले राजा रोम्यूलस थे। माना जाता है कि उन्ही के नाम पर रोम का नामकरण हुआ था। रोम्यूलस के एक जुड़वां भाई भी थे, जिनका नाम रेमुस था। कहा जाता है कि उन्हें मादा भेड़िये ने पाला था। 

4 of 6
रोम - फोटो : Pixabay
माना जाता है कि इमारतें बनाने के लिए दुनिया में सबसे पहले कंक्रीट का इस्तेमाल 2100 साल पहले रोम के निवासी यानी रोमन लोगों ने किया था। सिर्फ यही नहीं, यह भी कहा जाता है कि दुनिया का पहला शॉपिंग मॉल यहां 107-110 ईसवी में ही बन गया था, जिसे 'ट्रेजन्स मार्केट' कहा जाता था। 
विज्ञापन

5 of 6
रोम का एतिहासिक ट्रेवी फाउंटेन - फोटो : Pixabay
रोम को अगर 'चर्चों का शहर' कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां 900 से ज्यादा चर्च हैं, जिनमें से कुछ तो सैकड़ों साल पुराने हैं। इसके अलावा यहां 200 से भी अधिक फाउंटेन (फव्वारे) भी हैं। यहां का एतिहासिक ट्रेवी फाउंटेन पर्यटकों का सबसे ज्यादा पसंदीदा स्थल है, जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोलोजियम - फोटो : Social media
रोम में स्थित 'कोलोजियम' के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जिसे अंग्रेजी में 'फ्लावियन एम्फीथिएटर' कहा जाता है। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है। मध्य युग तक कोलोजियम का इस्तेमाल एक किले के रूप में किया जाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें