Instant Karma Viral Video: कभी-कभी कैमरे सिर्फ निगरानी नहीं करते, बल्कि ऐसी सच्चाई भी कैद कर लेते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दे। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए कई वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर छा जाते हैं, कभी हैरान करते हैं, तो कभी एक छोटी-सी घटना को बड़ी सीख में बदल देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल क्लिप में एक महिला बिल्डिंग के अंदर दाखिल होती नजर आती है। सीढ़ियों के पास एक बिल्ली शांत बैठी होती है। महिला बिना किसी वजह के उसके पास से गुजरते हुए उसे लात मार देती है और आगे बढ़ जाती है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जैसे ही वह सीढ़ियां चढ़ने लगती है, अचानक उसका पैर फिसल जाता है और वह जोर से गिर पड़ती है। गिरने के बाद उसे काफी चोट लगती है और वह वहीं बैठ जाती है। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो जाता है, और यहीं से वीडियो वायरल होने लगता है।
क्यों हो रहा है वायरल?
लोग इस घटना को “इंस्टेंट कर्मा” से जोड़कर देख रहे हैं। बिल्ली को नुकसान पहुंचाने के तुरंत बाद महिला के साथ जो हुआ, उसे देखकर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते हजारों लोग इसे देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं, किसी ने इसे सबक बताया, तो किसी ने कहा कि जो किया, उसका फल तुरंत मिल गया।
देखें वीडियो
लोगों की प्रतिक्रियाएं
कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “बिल्ली का रास्ता काटना भारी पड़ गया।” वहीं कुछ लोगों ने इसे सीधे-सीधे कर्म का खेल बताया। एक यूजर ने तो यह तक कहा कि ध्यान से देखो, चोट उसी पैर में लगी है जिससे बिल्ली को मारा गया था। यह वीडियो सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक संदेश भी दे रहा है, बिना वजह किसी को नुकसान पहुंचाना कभी सही नहीं होता, क्योंकि कभी-कभी उसका जवाब तुरंत मिल जाता है।
Bermuda Triangle: बरमूडा ट्रायंगल के नीचे मिली ये रहस्यमयी चीज, जानें क्या सुलझ गई हादसों की गुत्थी
Fisher Space Pen: दुनिया का सबसे महंगा पेन, जानिए इसकी हैरान कर देने वाली टेक्नोलॉजी
Dada Poti Video: इंटरनेट पर छाया दादा-पोती का इमोशनल मोमेंट, वीडियो देख भर आएंगी आंखें