मूसलाधार बारिश से पानी में डूबा वेडिंग वेन्यू
- फोटो : @PradeepMaikhur3
Indore Flooded Wedding Viral Video: जब प्यार सच्चा हो, तो मुश्किल से मुश्किल हालात भी इंसान के इरादों को कमजोर नहीं कर पाते। ऐसे में रास्ते में आने वाली चुनौतियां मंजिल को रोकने के बजाय रिश्ते को और मजबूत बना देती हैं। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के इंदौर से शादी का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक ले जाता नजर आ रहा है। वजह थी, मूसलाधार बारिश की वजह से पानी में डूबा वेडिंग वेन्यू। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला.....
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, शादी की रौनक के साथ-साथ चारों तरफ पानी भरा हुआ है। तभी दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक ले जाता नजर आता है। शादी का सबसे खास पल तब आया, जब यह नजारा देखकर वहां मौजूद मेहमान तालियां बजाते है और इस खूबसूरत पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते हैं।
यह शादी इंदौर के कैट रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित की गई थी। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण समारोह स्थल पर शादी के मंडप में भी करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया था, लेकिन इसके बावजूद सभी रस्में तय समय पर ही पूरी की गईं। बता दें कि, मंडप के चारों ओर पानी भरा होने के बावजूद दूल्हा-दुल्हन ने टखनों तक पानी में खड़े होकर सात फेरे लिए।
इंदौर की मानसून वेडिंग के इस वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अभी तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं लोग सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि, उन्होंने मूसलाधार बारिश की वजह से शादी टालने के बजाय उसे यादगार बनाने का फैसला लिया। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इस जोड़े ने सचमुच पानी के बीच सात फेरे लेकर अपनी कसमें निभाईं। दूसरे शख्स ने लिखा- हर हाल में साथ निभाने का सबसे खूबसूरत उदाहरण है।
Viral Video: पार्क के ओपन जिम में बुजुर्ग आंटी ने दिखाया ऐसा दम, वीडियो देख लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
Viral Video: अमेरिका में एक नाई की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो