Indonesian Woman Dupatta Fell on Railway Track: इंटरनेट की दुनिया में कब कौन-सा पल वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कभी कोई छोटा-सा वाकया लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है, तो कभी कोई सीन पूरी तरह फिल्मी लगने लगता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और खूब एंटरटेन भी।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मजेदार और दिलचस्प नजारा देखने को मिलता है। एक विदेशी महिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट के पास खड़ी थी। तभी अचानक उसका दुपट्टा हाथ से छूटकर सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। कुछ पल के लिए माहौल थम सा गया, लेकिन तभी एंट्री होती है एक देसी छोरे की।
जैसे ही दुपट्टा नीचे गिरता है, यह लड़का बिना देर किए पूरी फिल्मी स्टाइल में ट्रैक पर उतर जाता है। उसका अंदाज बिल्कुल किसी बॉलीवुड हीरो जैसा लगता है, आत्मविश्वास से भरा और पूरी स्वैग के साथ। वह दुपट्टा उठाकर वापस देता है, और इसी एक पल ने पूरे सीन को खास बना दिया।
कहां का है पूरा मामला?
ट्रेन के गेट पर खड़ी लड़की के इस सीन को डीडीएलजे फिल्म से जोड़ा जा रहा है, जिसे देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की है और महिला इंडोनेशिया की रहने वाली है। वीडियो में लड़के का अंदाज इतना दिलचस्प है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
देखें वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘indaha.l’ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और करीब 1.9 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी मजेदार हैं, कोई कह रहा है कि “भाई ने तो पूरा माहौल बना दिया”, तो कोई मजाक में लिख रहा है कि “लगता है इसे इसी मौके का इंतजार था।” यह वीडियो इस बात का सबूत है कि कभी-कभी छोटे-छोटे पल भी बड़े एंटरटेनमेंट में बदल जाते हैं।
Viral: ट्रेन में सफल के बीच महिला को शुरू हुआ लेबर पेन, TTE की सूझबूझ ने जीता लोगों का दिल
Most Expensive Book: इतिहास की सबसे अनमोल और महंगी किताब, जानें 500 साल पुरानी बाइबिल क्यों है इतनी खास
Pakistan Inflation: पाकिस्तान में जीना मुश्किल, मरना हुआ और भी महंगा, अपनों को दफनाने के लिए लेना पड़ रहा कर्ज