फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: चीन की सड़कों पर गंदगी और बदबू, भारतीय व्लॉगर भी हुआ हैरान, वीडियो बनाकर छेड़ दी नई बहस

Wed, 07 Oct 2026 02:44 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: चीन के गुआंगझोउ की एक संकरी गली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भारतीय व्लॉगर प्रणव कराड ने वहां की सड़कों पर कचरा, पुरानी इमारतें और निर्माण कार्य देखकर भारत को लेकर सोशल मीडिया पर बनी छवि पर सवाल उठाया। वीडियो को लेकर यूजर्स के बीच भी बहस शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
चीन का ये नजारा देख दंग हुए लोग - फोटो : इंस्टाग्राम@ pranavkarad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अक्सर अलग-अलग देशों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें किसी देश को साफ-सुथरा और आधुनिक दिखाया जाता है तो किसी देश की तस्वीरें सिर्फ गंदगी, भीड़ और अव्यवस्था के साथ शेयर होती हैं। अब इसी मुद्दे को लेकर एक भारतीय व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। चीन के गुआंगझोउ शहर में घूम रहे भारतीय युवक प्रणव कराड ने वहां की एक संकरी गली का वीडियो शेयर किया। गली में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक बैग, पुरानी इमारतें और निर्माण कार्य नजर आ रहा था। तो आज की खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


गुआंगझोउ की गली में दिखा अलग नजारा
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में प्रणव गुआंगझोउ के हैझू इलाके की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सड़क के किनारे बिखरा कचरा, प्लास्टिक बैग, निर्माण कार्य के लिए लगाए गए बैरिकेड, पुरानी इमारतें और उलझे हुए तार दिखाई देते हैं। प्रणव इस नजारे को देखकर कहते हैं कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह भारत की किसी गली में घूम रहे हों। उनके मुताबिक यहां भी घरों के आसपास निर्माण कार्य, मेटल शीट, बैरिकेड और पुरानी इमारतें देखने को मिल रही हैं। वह यह भी कहते हैं कि लोगों को छोड़ दें तो बाकी चीजें उन्हें भारत की गलियों जैसी ही लग रही हैं।

बाजार के बाहर कचरा देख उठाया सवाल
वीडियो में आगे प्रणव दुकानों के बाहर पड़े प्लास्टिक बैग और कचरे की तरफ भी कैमरा करते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने चीन के बाजारों को इस तरह देखने की उम्मीद नहीं की थी। इसी दौरान वह भारत को लेकर सोशल मीडिया पर बनाई जाने वाली छवि पर सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन


चीन का ये नजारा देख दंग हुए लोग
प्रणव कहते हैं कि अगर चीन में भी कुछ जगहों पर ऐसी गलियां और बाजार हैं तो फिर सोशल मीडिया पर सिर्फ भारत को ही गंदगी और अस्वच्छता से जोड़कर क्यों दिखाया जाता है। वीडियो के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा कि हर देश का एक ऐसा पहलू होता है, जो शहर की चमकदार तस्वीरों में नजर नहीं आता।

वीडियो पर शुरू हुई बहस
प्रणव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा कि सोशल मीडिया पर चीन का यह पहलू बहुत कम देखने को मिलता है। वहीं, एक और यूजर ने कहा कि कोई भी देश हर जगह एक जैसा साफ नहीं हो सकता। हालांकि, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि चीन में इस तरह की गलियां कुछ खास इलाकों तक सीमित हो सकती हैं, जबकि भारत में ऐसी जगहें ज्यादा दिखाई देती हैं। यानी वीडियो को लेकर लोगों की राय अलग-अलग रही। फिलहाल प्रणव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा छेड़ रहा है कि किसी भी देश की तस्वीर सिर्फ कुछ चुनिंदा वीडियो या तस्वीरों के आधार पर नहीं बनाई जानी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें