फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: जापान में चोरी करते हुए पकड़ी गई भारतीय महिला, फिर बचने के लिए जो किया जानकर नहीं होगा यकीन

Mon, 01 Jun 2026 03:37 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Story: जापान घूमने गई एक भारतीय महिला को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर यह दावा किया है। 
विज्ञापन
जापान में चोरी करते हुए पकड़ी गई भारतीय महिला, फिर बचने के लिए जो किया जानकर नहीं होगा यकीन - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Story: विदेश जाने के बाद किसी भी व्यक्ति के गलत व्यवहार से उसकी ही छवि नहीं खराब नहीं खराब होती है, बल्कि देश की भी बदनामी होती है। जापान घूमने गई एक भारतीय महिला ने ऐसी हरकत की है, जिसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला की इस हरकत की सोशल मीडिया पर लोग आलोचना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शख्स ने पोस्ट शेयर की है। इसमें शख्स ने दावा किया है कि जापान में एक दुकान से सामान चुराते हुए एक भारतीय महिला पकड़ी गई है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जब उसे पकड़ा गया, तो उसने पैसे देकर मामले को खत्म करने की कोशिश की। इसके बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। यहां पर भी उसने कुछ ऐसा ही किया। 

जापान की यात्रा पर गई थी महिला

सोशल मीडिया पर पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, एक भारतीय टूर ग्रुप जापान की यात्रा पर गया हुआ है। शख्स ने दावा किया कि ग्रुप के अन्य सदस्यों को पहले इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि कथित रूप से महिला दुकानों से सामान उठा रही है। दावा किया गया है कि पर्यटक संग्रहालय जैसी दुकान में महिला को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके बाद दुकानदारों ने उससे पूछताछ की और फिर मामला गंभीर हो गया। 
विज्ञापन


Viral: कछुओं ने झील में लगाई 'गोल मेज बैठक', अद्भुत नजारे को देख आप भी रह जाएंगे हैरान

फिर महिला ने की पैसे देकर मामला खत्म करने की कोशिश 

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि पकड़े जाने पर तुरंत सामान का भुगतान करने की पेशकश की, लेकिन दुकानदार ने इसे स्वीकार नहीं किया। दुकानदार का कहना था कि जापान भरोसे पर चलने वाला समाज है और यहां चोरी की घटनाएं दूसरी जगहों की तुलना में काफी कम होती हैं। इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। 
 

Cartoons: आखिर बच्चों को कार्टून ही क्यों पसंद आते हैं? जानिए इसके पीछे का विज्ञान

इसके बाद टूर मैनेजर महिला को स्थानीय पुलिस स्टेशन लेकर गया। वहां पर अधिकारियों ने महिला से पूछताछ की और जापान के कानूनों के बारे में बताया। दावा किया है कि महिला ने पुलिस स्टेशन में भी पैसे देकर मामले को खत्म करने की कोशिश की। पुलिस ने अधिकारियों ने इस नाराजगी जताई और महिला को बताया कि जापान में चोरी गंभीर अपराध है।

Monsoon: भारत में मानसून की पहली दस्तक किस राज्य में होती है? जानिए देश में मानसून का एंट्री पॉइंट

अधिकारियों ने महिला को संभावित कानूनी परिणामों और सजा के बारे में भी जानकारी दी। फिर पुलिस अधिकारियों ने महिला को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने पोस्ट वायरल होने के बाद नाराजगी जताई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें