फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: इस फल को ट्रेन में ले जाने पर है प्रतिबंध, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान, जानें क्या है पीछे की वजह

Mon, 21 Apr 2025 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Railways: क्या आप जानते हैं कि रेलवे ने एक खास फल को भी ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। यानी कि आप इस खास फल को अगर अपने साथ लेकर जाते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको उस खास फल के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस फल को ट्रेन में ले जाने पर है प्रतिबंध
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने देखा होगा कि भारतीय ट्रेनों में लोग भारी से भारी सामान तक लेकर जाते हैं। अगर कोई गांव वाला व्यक्ति शहर जाए तो अपने साथ बोरे में भरकर अनाज भी साथ लेकर चलता है, जिससे शहर में यह उसकी आजीविका के काम आ सके। कई बार तो लोकल ट्रेनों में आपने लोगों को साइकिल तक ले जाते हुए देखा होगा। हालांकि, रेलवे के नियमों की मानें तो कई ऐसी चीजें है, जो ट्रेन में नहीं ले जा सकते हैं और उन्हें ले जाने पर फाइन भी भरना पड़ सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे ने एक खास फल को भी ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। यानी कि आप इस खास फल को अगर अपने साथ लेकर जाते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको उस खास फल के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रेन में नहीं ले जा सकते हैं ये खास फल
कई लोग यह सोचकर हैरान हो जाते हैं कि ट्रेन में सूखा नारियल क्यों नहीं ले जाया जा सकता। दरअसल, इसके पीछे कुछ अहम वजहें हैं। सबसे पहली बात यह है कि सूखा नारियल में प्राकृतिक तेल होता है, जो इसे आसानी से जलने वाला बना देता है। ट्रेन में ऐसे किसी भी सामान को ले जाना मना है जो आग पकड़ सकता हो, क्योंकि इससे किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है।

इन कारणों की वजह से रेलवे ने लगाया है प्रतिबंध
बता दें कि भारतीय रेलवे की सुरक्षा गाइडलाइंस के तहत किसी भी ज्वलनशील वस्तु को ट्रेन में लाना सही नहीं माना जाता। सूखा नारियल में तेल होता है, इसलिए यह आग पकड़ने के लिहाज से खतरे से खाली नहीं है। इसी कारण इसे ट्रेन में लाने की अनुमति नहीं होती। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति सूखा नारियल बहुत बड़ी मात्रा में ले जा रहा है, तो उसे व्यावसायिक सामान माना जाता है। ऐसे सामान को ले जाने के लिए विशेष अनुमति और अलग प्रक्रिया की जरूरत होती है। इसलिए, अगर कोई यात्री सूखा नारियल थोक में लेकर जा रहा है तो उसे भी नियमों का पालन करना पड़ता है।
विज्ञापन


नियमों का पालन करना ही होता है बेहतर
हालांकि, अगर आप पूजा या किसी निजी उद्देश्य के लिए केवल कुछ सूखे नारियल ले जा रहे हैं, तो आमतौर पर कोई समस्या नहीं होती। फिर भी, अगर कोई रेलवे अधिकारी इस पर आपत्ति उठाए, तो उस वक्त नियमों का पालन करना बेहतर होता है। इसलिए, सूखा नारियल लेकर यात्रा करने से पहले रेलवे सुरक्षा नियमों को समझना और उनका पालन करना हमेशा जरूरी होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें