फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: ट्रेन की अपर बर्थ पर भी होनी चाहिए छोटी सी खिड़की! यात्री ने दिया ऐसा आइडिया, रेलवे से पूछ लिया सवाल

Fri, 27 Nov 2026 09:47 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: ट्रेन में साइड अपर बर्थ पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक शख्स ने खास सुझाव दिया है। उसने कोच में छोटी सी खिड़की लगाने का आइडिया दिया है, ताकि यात्री अपनी सीट पर बैठे-बैठे बाहर का नजारा देख सकें। सोशल मीडिया पर इस सुझाव को काफी पसंद किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
अब अपर बर्थ पर लेटे-लेटे देख सकेंगे बाहर का नजारा? - फोटो : एक्स@SKYjourno
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में सफर के दौरान खिड़की वाली सीट मिल जाए तो मजा ही कुछ और होता है। बाहर के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं और रास्ते में आने वाले स्टेशनों का भी पता चलता रहता है। लेकिन साइड अपर बर्थ पर सफर करने वालों के साथ थोड़ी अलग परेशानी होती है। यहां बैठकर बाहर देखना आसान नहीं होता। कई बार तो यात्रियों को नीचे झुककर देखना पड़ता है कि ट्रेन किस स्टेशन पर पहुंची है। अब इसी परेशानी को दूर करने के लिए एक शख्स ने ऐसा आइडिया दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


अपर बर्थ पर भी होनी चाहिए छोटी सी खिड़की
दरअसल एक्स यूजर ने भारतीय रेलवे के सामने एक सुझाव रखा है। उन्होंने एआई की मदद से कुछ तस्वीरें भी तैयार की हैं, जिनमें ट्रेन की साइड अपर बर्थ के पास एक छोटी सी खिड़की दिखाई गई है। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने समझाने की कोशिश की है कि अगर अपर बर्थ पर भी खिड़की हो तो यात्रियों को कितनी सुविधा मिल सकती है।

विज्ञापन


छोटी सी खिड़की लगाई जानी चाहिए
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारतीय रेलवे के आने वाले 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर कोचों में साइड अपर बर्थ के पास बाहर का नजारा देखने के लिए एक छोटी सी खिड़की लगाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि अभी साइड अपर बर्थ पर सफर करने वाले यात्रियों को ऐसा लगता है, जैसे वे बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट गए हों। वे न तो बाहर के नजारे देख पाते हैं और न ही आसानी से जान पाते हैं कि ट्रेन किस स्टेशन पर पहुंची है।

नीचे बैठे यात्री को भी नहीं होगी परेशानी
उनका मानना है कि अगर अपर बर्थ पर एक छोटी और अच्छी तरह से बंद होने वाली खिड़की लगा दी जाए तो यात्रियों का सफर पहले से बेहतर हो सकता है। दिन के समय यात्री अपनी सीट पर बैठे-बैठे बाहर के नजारे देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें नीचे की बर्थ पर बैठे यात्री को परेशान भी नहीं करना पड़ेगा। उनका कहना है कि इस छोटे से बदलाव से अपर बर्थ पर रोशनी और खुलापन भी महसूस होगा। यानी यात्री सफर के दौरान बाहर की दुनिया से जुड़े रह सकेंगे। हालांकि, यह फिलहाल एक सुझाव है। रेलवे की ओर से इसे लागू करने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

लोगों को पसंद आया सुझाव
उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लोगों से पूछा कि क्या भारतीय रेलवे को आने वाले नए कोचों में इस तरह की खिड़की लगाने पर विचार करना चाहिए? इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी राय दी। एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही शानदार आइडिया है। देखना होगा कि इसे लागू करना कितना संभव है और अब तक किसी ने इस बारे में क्यों नहीं सोचा। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि आपने बहुत अच्छा सुझाव दिया है। रेलवे को इस पर जरूर विचार करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें