फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान में 'गंदी बात' कर रहा था पायलट, अमेरिका ने लिया ऐसा एक्शन, जिंदगीभर रहेगा याद

Sat, 09 Mar 2019 06:46 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
किसी भी व्यक्ति के दिमाग में क्या चल रहा है और उसकी सोच कैसी है, ये बताना काफी मुश्किल होता है। हाल ही में एक भारतीय पायलट ने ड्यूटी के वक्त बेहद गिरा हुआ काम किया।जिसके बाद उसे यात्रियों के सामने गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixabay
चाइल्ड पोर्नोग्राफी को डाउनलोड करने के आरोप में अमेरिका के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने एक भारतीय पायलट के हाथों में यात्रियों के सामने हथकड़ी लगाई और उसे विमान से नीचे उतार दिया। पायलट सोमवार को नई दिल्ली से विमान लेकर सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर पहुंचा था। मुंबई के रहने वाले इस पायलट की उम्र 50 साल है और वह फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर भारतीय विमानन कंपनी में तैनात है और अक्सर अमेरिका में उड़ानें संचालित करता रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixabay
मौजूदा नियमों के मुताबिक, अमेरिका से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जानकारी उड़ान भरने के 15 मिनट के भीतर यूएस ब्यूरो ऑफ कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन को मुहैया करानी होती है। रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफबीआई) एजेंट्स ने उसके अमेरिका में दाखिल होने का इंतजार किया और फिर उसे गिरफ्तार किया गया। 

4 of 5
- फोटो : pixabay
पायलट का पासपोर्ट सीज हो गया और अमेरिकी वीजा को रद्द कर दिया गया है। इसके बाद उसे दिल्ली की फ्लाइट में अमेरिका से निर्वासित कर दिया गया। बाद में पता चला कि वह पिछले दो महीनों से चाइल्ड पोर्नोग्राफी को डाउनलोड करने और उसतक पहुंच के कारण एफबीआईके स्कैनर पर था। अमेरिका के होटल में ठहरने के दौरान उसके इंटरनेट उपयोग की निगरानी करने पर महत्वपूर्ण सबूत मिले। एफबीआई ने लिफाफाबंद डोजियर में भारतीय अधिकारियों को सबूत सौंपे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
विमानन कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि पायलट को वीजा मामलों को लेकर निर्वासित किया गया है। अमेरिकन फेडरल कानून के तहत कोई भी बाहरी शख्स जानबूझकर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री न किसी को भेज सकता है, न बना सकता है और न ही देख सकता है। किसी भी तरह की यौन सामग्री जिसमें नाबालिग शामिल हो उसपर अमेरिका में प्रतिबंध लगा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें