Viral Video: पिता के साथ बेटी की सुरीली जुगलबंदी ने जीता लोगों का दिल, इंटरनेट पर छाया वीडियो
वीडियो में आशीष अमेरिका के एक मॉल में खड़े क्रिस्पी भिंडी का एक छोटा सा डिब्बा दिखाते हैं। जिस लेकर वो बताते हैं कि, दोस्तों, मैं आपको एक बहुत ही मजेदार चीज दिखाता हूं। भारत में जिस भिंडी की हम आए दिन सब्जी बनाते हैं, अमेरिका में वही भिंडी स्नैक्स की तरह बिक रही है। लेकिन इसका दाम तो देखिए, यह छोटा सा डिब्बा जिसमें सिर्फ 85 ग्राम भिंडी है, 6.50 डॉलर का है। यानी भारतीय रुपयों में पूरे 600 रुपये का। इस भाव से कोई 1 किलोग्राम भिंडी का यह स्नैक खरीदेगा, तो उसे लगभग 7,250 रुपये चुकाने होंगे।
वीडियो को आशीष आहूजा नाम के एक डिजिटल क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- हम भारत में भिंडी को एक बहुत ही साधारण सब्जी मानकर बड़े हुए हैं, लेकिन अमेरिका में इसे फ्राई करके, सुंदर से पैकेट में बंद करके 'प्रीमियम स्नैक' की तरह शेल्फ पर सजा दिया गया है। यह तो आलू के चिप्स से भी बहुत ज्यादा महंगी है, ऐसा लगता है कि भिंडी अब हमसे अपनी 'पर्सनालिटी का टैक्स' वसूल रही है। किसी ने भिंडी को बताया ही नहीं कि वह इतनी महंगी भी हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में भारतीय सब्जियों की कीमत इतनी ज्यादा इसलिए होती है क्योंकि वहां इनकी पैदावार बहुत कम होती है। भारत से वहां सब्जियां भेजने में ट्रांसपोर्ट का खर्च ज्यादा आता है और वहां इसकी मांग भी कम होती है। इसके अलावा जब किसी साधारण चीज को अच्छे से पकाकर, पैकेट में पैक करके बेचा जाता है, तो उसकी कीमत अपने आप कई गुना बढ़ जाती है।
Viral Video: बुलेट सिर पर रख बस पर लोड करता दिखा युवक, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश
Viral Video: सचमुच ताजमहल की दीवारों के अंदर तक पहुंचती है रोशनी, जानिए वायरल वीडियो में आखिर कितना सच?
इंटरनेट पर अब तक इस वीडियो को 2 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भिंडी के ये दाम देखकर यहां तो लोगों को बुखार ही आ जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मम्मी रोज बना देती हैं, ले जाओ अमेरिका वालों।