फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: भारतीय ने कनाडा में लगाया सब्जी का ठेला, अंग्रेजी में बेचने का अनोखा अंदाज हुआ वायरल

Mon, 15 Jun 2026 04:18 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भारतीय ने सब्जी का ठेला लगाया है और सड़को पर घूम-घूमकर सब्जी बेच रहा है। उसका बेचने का अनोखा अंदाज लोगों को इतना पसंद आया है कि वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
भारतीय ने कनाडा में लगाया सब्जी का ठेला, अंग्रेजी में बेचने का अनोखा अंदाज हुआ वायरल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते  हैं। हाल ही में इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स कनाडा की सड़कों पर ठेले पर सब्जियां बेचता हुआ दिख रहा है, लेकिन उसका सब्जी बेचने का अंदाज बिल्कुल भारतीय है।

विज्ञापन


वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि शख्स भारती मोहल्लों में सब्जी बेचने वालों की जैसा आवाज लगाकर ग्राहकों को बुला रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि वो अंग्रेजी में बोलकर सब्जी बेच रहा है। विदेश में सड़कों पर इस तरह का नजारा कम ही दिखाई देता है। इसकी वजह से वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, कनाडा में पंजाब की चरह सब्जी बेच रहा। शख्स वीडियो में काले रंग की हुडी, पैंट और जूते पहना हुआ और तीन पहियों वाले ठेले पर अलग-अलग सब्जियां लेकर घूमता दिखाई दे रहा है। वह घंटी बजा रहा है और लोगों को सब्जी लेने के लिए जोर-जोर से पुकार रहा है, फ्रेश आलू, फ्रेश गोभी, फ्रेश टमाटर, फ्रेश वेजिटेबल्स अवेलेबल हियर।
विज्ञापन





Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ जवान की वर्दी के प्रति बच्चे का सम्मान, वीडियो हुआ वायरल

आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर उसे हैरानी और उत्सुकता से देख रहे हैं। दरअसल, कनाडा जैसे देशों में ऐसे घूम-घूमकर आवाज लगाकर सामान बेचना सामान्य बात नहीं है। भारत में फेरीवालों और सब्जी विक्रेताओं का मोहल्लों में ऐसे अंदाज में सामान बेचना हर दिन का मामला है। 
विज्ञापन


Viral Video: बारिश के बाद शिकागो की व्यवस्था देख, सोशल मीडिया पर दिल्ली और गुरुग्राम को लेकर छिड़ी बहस

वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लोगों ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि इसे कहना चाहिए था- आलू ले लो, टमाटर ले लो, कांदा ले लो... तब और ज्यादा लोग खरीदने के लिए आते। एक शख्स ने लिखा है- कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें