यूं तो मजाक में आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट कर दिया और खबर वायरल भी हो गयी। लेकिन सवाल ये है की, क्या वाकई में किसी रेस्टोरेंट में ऐसी डिश सर्व की जाती है। जाहिर सी बात है किसी के पति को नहीं भुना जाता होगा, लेकिन जब इसका नाम ये है तो प्लेट में क्या परोसा जाता होगा, ये सोचने वाली बात है। बता दें कि आनंद महिंद्रा ट्विटर पर #व्हाट्सएप्प वंडरबॉक्स हैशटैग के साथ ऐसी ही मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं।