फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गश्त के दौरान भारतीय वन सेवा अधिकारी को दिखा 'पीली धारियों वाला दुर्लभ सांप', वायरल हुआ वीडियो

Mon, 29 Dec 2025 12:59 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Snake Viral Video: वायरल वीडियो में पीली धारियों वाले एक दुर्लभ करैत सांप को दिखाया गया है। जिसे गश्त के दौरान एक भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने देखा और उसका वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
दुर्लभ धारीदार करैत सांप का वायरल वीडियो - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Banded Krait Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो सामने आते हैं। जिसमें से कुछ वीडियो हंसाते हैं तो कुछ लोंगो को हैरान कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोग आश्चर्यचकित हैं तो कई इस सांप की सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

दुर्लभ सांप का वायरल वीडियो 

रात में गश्त के दौरान अगर आपको कोई विषैला खतरनाक जानवर दिख जाए तो दिल दहलना तय है। वायरल वीडियो में भारतीय वन सेवा के अधिकारी को रात्रि गश्त के दौरान अंधेरे में एक धारीदार करैत सांप बहते पानी में तैरता हुआ दिखाई देता है। अधिकारी कासवान उस सांप की वीडियो बना लेते हैं। आप देखेंगे कि टॉर्च की रोशनी में बहते पानी में भी सांप की विशिष्ट काली और पीली धारियां स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं।
 

विज्ञापन

 

धारीदार करैत सांप की विशेषता 

करैत सांप के काटने का असर धीरे-धीरे शुरू होता है, लेकिन यह बहुत घातक होता है। इलाज न मिलने पर 4-5 घंटे में सांस रुकने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इस वीडियो को एक्स पर @ParveenKaswan नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में कासवान ने अपने कैप्शन के माध्यम से इस घटना के बारे में बताते हुए सांप की सुंदरता और खतरे दोनों को बताया है। उन्होंने लिखा, रात में गश्त के दौरान यह मुझे अचानक मिला। 'ये खूबसूरत धारियों वाला बैंडेड क्रेट भारत में पाया जाने वाला एक अत्यंत विषैला सांप है'। यह धारीदार सांप भारत के सबसे विषैले सांपों में से एक है।  


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। किसी ने लिखा कि 'शायद ये धारियां प्रकृति का यह कहने का तरीका है कि जिम्मेदारी से प्रशंसा करें'। किसी ने कहा कि, 'सुंदर तस्वीर मानो कोई चलता-फिरता खतरे का संकेत हो'। तो वहीं एक यूजर्स ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए कहा, क्या आप वाकई इसे सुंदर मानते हैं? एक बार शाम की सैर के दौरान, मैंने इसे अपने से कुछ ही फीट की दूरी पर देखा और मेरा मन सोचने लगा, क्या मुझे अभी चले जाना चाहिए? बता दें कि वीडियो को अब तक 177,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें