Viral Video: 64 साल की उम्र में बने इंटर्न शख्स की लगन ने लोगों को किया प्रेरित, इंटरनेट पर छाया वीडियो
वीडियो को अमेरिका के शिकागो में रहने वाले भारतीय सेना के पूर्व सैनिक यशपाल सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो रात करीब 8 बजे शिकागो की सड़कें दिखाते हुए कहते हैं कि, कुछ घंटे पहले यहां तेज तूफान और भारी बारिश हुई थी, लेकिन शहर की रफ्तार पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। उनके मुताबिक, न बिजली गई, न इंटरनेट बंद हुआ, कहीं पानी नहीं भरा, फुटपाथ नहीं टूटे और ट्रैफिक भी बिना किसी जाम के सामान्य रूप से चलता रहा। उन्होंने सड़क पर सामान्य रूप से चल रहे ट्रैफिक को दिखाते हुए कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद लोगों की दिनचर्या नहीं रुकी।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है- आखिर शिकागो जैसे शहर भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद भी सामान्य कैसे रहते हैं, जबकि भारत के कई शहरों में थोड़ी देर की बारिश के बाद जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। भारत के शहर शिकागो से क्या सीख सकते हैं और दिल्ली-गुरुग्राम जैसे शहर बेहतर शहरी योजना के जरिए खुद को कैसे मजबूत बना सकते हैं।
Viral Video: अपने अंडो की रक्षा के लिए ट्रैक्टर के सामने खड़ी हुई चिड़िया, पेश की ममता की मिसाल, देखें वीडियो
Virl Video: ऑफिस पॉलिटिक्स ने तोड़ा शख्स का हौसला, 18 साल बाद नौकरी को कहा अलविदा, भावुक कर देगा वीडियो
बारिश के बाद दिल्ली और गुरुग्राम के बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर पर उठे सवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यही बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए, इसे उपलब्धि नहीं माना जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- दिल्ली और गुरुग्राम को हर मानसून से पहले अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि लंबी अवधि की योजना की जरूरत है। बता दें कि वीडियो को कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।