फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आर्मी की जुबान पर भी चढ़ा 'कृष का गाना', 26 जनवरी परेड रिहर्सल में कदमताल करते जवानों का वीडियो वायरल

Thu, 22 Jan 2026 10:46 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि 'कृष का गाना सुनेगा' ट्रेंड भारतीय जवानों पर भी दिखाई देने लगा है। ये गाना इंडियन आर्मी की जुबान पर भी चढ़ गया है। कदमताल करते जवानों का तालमेल और उनकी आवाज की गूंज इतनी जबरदस्त है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
कृष का गाना गाते हुए कदमताल करते जवानों का वीडियो - फोटो : @GarudEyeIntel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर इंडियन आर्मी के एक वीडियो ने धूम मचा दी है। 26 जनवरी परेड रिहर्सल के दौरान कृष का गाना गाते हुए कदमताल करते जवानों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 'कृष का गाना सुनेगा' ट्रेंड भारतीय जवानों पर भी दिखाई देने लगा है। ये गाना इंडियन आर्मी की जुबान पर भी चढ़ गया है। कदमताल करते जवानों का तालमेल और उनकी आवाज की गूंज इतनी जबरदस्त है, जिसने सबका दिल जीत लिया है।

Viral Video: स्कूटी का ड्राइविंग टेस्ट देती लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा, लोग बोले- ये तो 'प्रो राइडर' निकली

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान हाथ में हथियार लिए खड़े हैं और मिलकर कदमताल करते हुए ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कृष' का गाना 'दिल ना दिया' गा रहे हैं। बता दें कि 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जोरदार अभ्यास चल रहा है। ये परेड रिहर्सल से ही वायरल हो रहा है। जवान यह गाना उस अंदाज में गा रहे हैंं, जिसे झारखंड के जमशेदपुर जिले के पिंटू प्रसाद ने गाया है, जो अब 'वायरल धूम बॉय' से फेमस हो गया है। 

 

विज्ञापन

कृष का गाना गाते, कदमताल करते जवानों के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @GarudEyeIntel पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, भारतीय सेना गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल से पहले वार्म अप कर रही है। वीडियो को अभी तक कई बार देखा जा चुका है। तो वहीं इस वीडियो को लेकर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ट्रेनिंग के बीच इस तरह का उत्साह सैनिकों के ऊंचे मनोबल को दर्शाता है।

Viral Video: शुरू होते ही चर्चा में आ गई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानिए क्यों वायरल हो रही है वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें