IND vs AUS World Cup Final: विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के चार विकेट गिर गए हैं। शुभमन गिल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली आउट हो चुके हैं। क्रीज पर केएल राहुल और रवींद्र जडेजा हैं। खबर लिखे जाने तक 31.3 ओवरों में भारत का स्कोर चार विकेट पर 159 रन था। रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस सिर्फ 4 रन बना पाए और शुभम गिल भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।
सोशल मीडिया पर शुभम गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। आज के परफॉर्मेंस को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'गिल 7 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट।
एक अन्य यूजर ने शुभमन गिल के लिए लिखा है, इसके लिए बहुत बुरा लग रहा है यार। यह सिर्फ गिल का साल नहीं था। लव यू चैंपियन।'
3 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट होने वाले श्रेयस अय्यर को लेकर भी लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।