फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वाटर पार्क में लड़के ने पूछा- बाथरूम कहां है? कर्मचारी ने बाहर बुलाकर पहनाया माला, देखें वीडियो

Sat, 24 May 2025 10:49 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वाटर पार्क से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वाटर पार्क के पूल में बहुत सारे लोग मौजूद हैं, जो पानी में खेलते हुए मस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्विमिंग पूल से निकलकर लड़के ने पूछा यह सवाल - फोटो : एक्स@ChoudharyMahii0
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी का प्रकोप तेज है और इस चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। हिट स्ट्रोक से बचने के लिए हर कोई खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। तपती धूप और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में राहत पाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कहीं एसी और कूलर की बिक्री बढ़ गई है तो कहीं लोग पानी से जुड़ी   एक्टिविटी का भी रुख कर रहे हैं। खासकर छुट्टियों में लोग स्विमिंग पूल और वाटर पार्क में समय बिताकर गर्मी से कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। हालांकि, कई लोग इसे जागरूकता की नजरों से भी देख रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वाटर पार्क से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वाटर पार्क के पूल में बहुत सारे लोग मौजूद हैं, जो पानी में खेलते हुए मस्ती कर रहे हैं। तभी एक लड़का आता है और वहां खड़े एक व्यक्ति से, जो शायद पार्क का कर्मचारी है, उससे पूछता है कि बाथरूम कहां है। इसके बाद वह कर्मचारी उसे पूल से बाहर बुलाता है और मजाकिया अंदाज में उसे फूलों की माला पहनाकर तालियों के साथ उसकी तारीफ भी करता है। यह सीन पूरी तरह से कॉमेडी अंदाज में किया गया है, जिसे देख दर्शक हंसी से लोटपोट हो रहे हैं।



वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChoudharyMahii0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, "वाटर पार्क में बाथरूम के लिए पहली बार किसी ने पूछा है, यह लड़का सच में इनाम का हकदार है, समझ रहे हो ना।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।वीडियो पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "इतना ईमानदार कौन होता है यार।" दूसरे ने कहा, "भाई ने वाटर पार्क में बाथरूम पूछकर इतिहास रच दिया। लोग वहां क्या-क्या कर जाते हैं, इसी वजह से मैं ऐसे जगहों से दूरी बना लेती हूं।" तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा, "इसे तो गोल्ड मेडल मिलना चाहिए।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें