फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: चोर को पकड़ा, फिर चलती ट्रेन से छोड़ दिया हाथ, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Tue, 13 Oct 2026 03:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बिहार के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश करने वाले एक कथित चोर को लोग चलती ट्रेन की खिड़की से पकड़े रहते हैं। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर उसका हाथ छोड़ दिया जाता है और वह प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है। अब चोरी के साथ-साथ उसके साथ किए गए बर्ताव पर भी बहस हो रही है।
 
विज्ञापन
मोबाइल छीनकर भाग रहा था चोर - फोटो : एक्स@@rameshofficial0
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में चोरी की घटना सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ता है। खासकर जब मामला किसी की मेहनत की कमाई या मोबाइल फोन छीनने का हो। कई बार लोग पुलिस के आने का इंतजार करने के बजाय खुद ही चोर को सबक सिखाने लगते हैं। लेकिन क्या किसी को चोरी करते पकड़ लेने के बाद उसके साथ ऐसा बर्ताव करना सही है, जिससे उसकी जान पर बन आए? बिहार के एक रेलवे स्टेशन से सामने आए वायरल वीडियो ने इसी सवाल को लेकर बहस छेड़ दी है। इसमें कुछ लोग एक चोर को चलती ट्रेन की खिड़की से पकड़े नजर आते हैं। फिर ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर वे उसका हाथ छोड़ देते हैं, जिससे वह प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


मोबाइल छीनकर भाग रहा था चोर
वायरल वीडियो बिहार के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक एक चोर चलती ट्रेन से मोबाइल फोन छीनकर भागने की कोशिश करता है। लेकिन उसकी यह कोशिश कामयाब नहीं हो पाती। ट्रेन में मौजूद लोग उसे पकड़ लेते हैं और खिड़की से ही उसका हाथ थामे रखते हैं।

विज्ञापन


ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर छोड़ देते हैं हाथ
इस दौरान चोर काफी डरा हुआ नजर आता है। वह लगातार लोगों से उसे बचाने की गुहार लगाता है। दूसरी तरफ, उसे पकड़ने वाले लोग भी काफी गुस्से में दिखाई देते हैं। वे उससे कहते हैं, 'आज धराए हो तुम।' यानी आज तुम पकड़े गए हो। कुछ देर तक उसका हाथ पकड़े रखने के बाद लोग ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर हाथ छोड़ देते हैं। इसके बाद चोर प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है।

 चोर को पकड़ने का तरीका बना बहस की वजह
वीडियो में चोर को गिरते देखकर लोग उसके साथ हुए बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि मोबाइल छीनना गलत है और चोरी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन किसी को इस तरह चलती ट्रेन से छोड़ देना भी खतरनाक हो सकता है। अगर वह ट्रेन के नीचे आ जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। कुछ लोगों का मानना है कि ऐसी स्थिति में चेन खींचकर ट्रेन रोकने और चोर को पुलिस के हवाले करने की कोशिश की जा सकती थी। वहीं, कई लोग यह भी कह रहे हैं कि चोरी करने वाले को सजा देना पुलिस का काम है, न कि भीड़ का।

 वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?
रमेश स्पीक्स नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर एक चोर ने चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। वीडियो को सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर साढ़े चार हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से अधिक कमेंट्स भी आए हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि मोबाइल छीनने से कहीं ज्यादा गंभीर बात किसी की जान को खतरे में डालना है। फोन दोबारा खरीदा जा सकता है, लेकिन जिंदगी वापस नहीं मिल सकती। कुल मिलाकर इस घटना में चोरी करने वाले की गलती पर तो सवाल हैं ही, लेकिन उसे पकड़ने के बाद अपनाए गए तरीके ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कानून तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन गुस्से में उठाया गया कदम किसी की जान पर भारी नहीं पड़ना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें