फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: खाने की टेबल पर बैठकर फोन चला रहा था पति, पत्नी ने देखा और गुस्से में सिखाया यह बड़ा सबक

Fri, 04 Jul 2025 11:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपने छोटे बच्चे के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठा है और खाना उसके सामने रखा हुआ है। लेकिन उसका ध्यान खाने पर बिल्कुल नहीं है, बल्कि उसकी नजरें मोबाइल फोन पर ही गड़ी हुई हैं। पति बार-बार मोबाइल देख रहा है और खाना अनदेखा कर रहा है।
विज्ञापन
पत्नी ने सिखाया पति को सबक - फोटो : इंस्टाग्राम @thelittlegillu7802
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर पति-पत्नी से जुड़े मजेदार और चौंकाने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी ये वीडियो दोनों के प्यार को दिखाते हैं तो कभी पत्नी अपने पति की आदतों से इतनी परेशान नजर आती है कि उसे सबक सिखाने का अनोखा तरीका निकालती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें पत्नी ने खाने के दौरान मोबाइल में उलझे पति को ऐसा सबक सिखाया कि लोग देखते ही रह गए। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इसमें पत्नी का गुस्सा लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपने छोटे बच्चे के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठा है और खाना उसके सामने रखा हुआ है। लेकिन उसका ध्यान खाने पर बिल्कुल नहीं है, बल्कि उसकी नजरें मोबाइल फोन पर ही गड़ी हुई हैं। पति बार-बार मोबाइल देख रहा है और खाना अनदेखा कर रहा है। तभी यह सब देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह हाथ में टेप लेकर सीधे पति के पास पहुंच जाती है। इसके बाद वह बिना वक्त गंवाए पति के मुंह के चारों ओर टेप लपेट देती है, जिसमें उसका मोबाइल भी फंस जाता है। यह सब इतनी तेजी से होता है कि पति कुछ समझ भी नहीं पाता और असहाय सा बैठा रह जाता है।




पत्नी ने पति को सिखाया सबक
पत्नी का यह कदम दिखाता है कि वह पति की इस आदत से बुरी तरह तंग आ चुकी थी। वीडियो में पत्नी का गुस्सा साफ नजर आ रहा है और वह टेप चिपकाते हुए इस बात का संदेश देना चाहती है कि खाना खाते समय मोबाइल से दूरी बनाना कितना जरूरी है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और इसे अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं और पत्नी के इस तरीके की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “पति लोग कभी नहीं सुधरते, हर वक्त फोन में घुसे रहते हैं, उनके साथ ऐसा ही होना चाहिए।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बहुत अच्छा किया, अब पति को जरूर समझ आ जाएगा कि खाने के वक्त फोन में खोए रहना अच्छी बात नहीं है।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “ये वीडियो देखने के बाद मैं तो अपनी पत्नी के सामने कभी फोन हाथ में नहीं लूंगा।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें