कानपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है। वजह है एक हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा, जो सड़क पर खुलेआम हुआ और लोगों ने उसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के नरवल मोड़ के पास का है। एक होटल के बाहर पति, पत्नी और पति की कथित प्रेमिका आपस में भिड़ गए। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा और जो भी वहां से गुजर रहा था, वो रुक कर तमाशा देखता रहा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, महाराजपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके तीन बच्चे भी हो चुके हैं। उसका पति कामकाज के सिलसिले में राजकोट रहता है और हाल ही में दीपावली पर घर आया था। लेकिन इसी बीच मंगलवार सुबह वो चोरी-छिपे नरवल मोड़ के एक होटल पहुंचा। वहां उसकी कथित प्रेमिका उसका इंतजार कर रही थी। दोनों होटल से हाथ में हाथ डालकर बाहर निकले ही थे कि तभी पत्नी अचानक वहां पहुंच गई। ये नज़ारा देखकर उसका गुस्सा फूट पड़ा।
पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा
पत्नी का कहना है कि उसका पति पिछले तीन साल से इस महिला के साथ चक्कर चला रहा है। इतना ही नहीं कई बार वह इन्हें पहले भी पकड़ चुकी है। लेकिन इस बार मामला हाथ से निकल गया और देखते ही देखते होटल के बाहर जोरदार ड्रामा शुरू हो गया। गालियां चलने लगीं और फिर दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई हो गई। पत्नी ने न सिर्फ प्रेमिका की जमकर पिटाई की बल्कि बीच-बचाव करने आए पति को भी थप्पड़ रसीद कर दिए।
पत्नी ने प्रेमिका और पति के थप्पड़ रसीदे
लोगों के सामने दोनों औरतें एक-दूसरे के बाल नोच रही थीं। सड़क पर ऐसा बवाल हुआ कि वाहनों की रफ्तार भी थम गई और भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास खड़े लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। हर कोई ये नजारा हैरानी से देख रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सब कुछ देखते रहे, लेकिन बीच में आने की हिम्मत नहीं दिखा पाए। पूरे एक घंटे तक दोनों महिलाएं सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ती रहीं और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। आखिरकार राहगीरों ने बीच में आकर दोनों को अलग किया और पति को वहां से भगा दिया।