फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: प्रेगनेंट पत्नी को ट्रिप का झांसा देकर थाईलैंड पहुंचा पति, फंसा तो प्रेमिका संग रंगरेलियों का राज खुला

Wed, 10 Dec 2025 11:09 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: पति ने बताया था कि वह थाईलैंड के हाट याई जा रहा है। तभी वहां भारी बाढ़ आ गई और उसी दौरान उसका फोन भी मिलना बंद हो गया। यह सुनकर पत्नी घबरा गई कि कहीं वह सच में किसी मुसीबत में न फंस गया हो।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी घटना चर्चा में है, जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया है और गुस्सा भी दिला दिया है। मलेशिया की एक गर्भवती महिला को अपने ही पति की ऐसी सच्चाई पता लगी, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हुआ कुछ यूं कि उसका पति घर से यह कहकर निकला था कि वह काम से जुड़ी एक ट्रिप पर अपने सहकर्मियों के साथ बाहर जा रहा है। पत्नी उस समय अपने चौथे बच्चे की मां बनने वाली थी, इसलिए उसने पति की बात पर पूरा भरोसा कर लिया। लेकिन जो राज बाद में सामने आया, उसने हर किसी को चौंका दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
दरअसल पति ने कहा था कि वह थाईलैंड के हाट याई शहर जा रहा है। वहां अचानक आई भयंकर बाढ़ की खबरें आने लगीं और इसी दौरान पति से संपर्क भी टूटने लगा। पत्नी घबरा गई कि कहीं उसका पति मुश्किल में तो नहीं फंस गया। ऐसे में उसने सोशल मीडिया पर मदद की तलाश शुरू की और उसे एक महिला का पेज मिला, जिसका नाम @psmommyhannah है। यह महिला बाढ़ से जुड़ी अपडेट्स और राहत कार्यों की जानकारी शेयर कर रही थी। परेशान पत्नी ने उससे संपर्क किया और बताया कि उसका पति शायद बाढ़ में फंस गया है। महिला ने मदद का भरोसा दिया और अपने रिश्तेदारों को होटल में जाकर उस व्यक्ति को ढूंढने के लिए कहा।

अपनी सहकर्मी के साथ होटल में मिला शख्स
पत्नी ने होटल का नाम और बाकी जानकारी अपने पति की बातचीत के आधार पर दी थी। लेकिन जब रिश्तेदार वहां पहुंचे, तो जो सच सामने आया उसने सबको हक्का-बक्का कर दिया। पता चला कि जिस “सहकर्मी” का जिक्र पति ने किया था, वह कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला थी। और पिछले चार दिनों से वही महिला उसके साथ उसी होटल में रुक रही थी। वह बेचारी यह सोचकर परेशान हो रही थी कि उसका पति बाढ़ में कहीं फंसा हुआ होगा, जबकि हकीकत कुछ और ही थी।
विज्ञापन


महिला ने सोशल मीडिया पर साझा की कहानी
महिला ने इस पूरी कहानी को सोशल मीडिया पर इसलिए शेयर किया ताकि लोगों को चेतावनी मिले कि रिश्तों में आंख बंद करके भरोसा करना कई बार भारी पड़ सकता है। उसने यह भी कहा कि यह मामला किसी का मनोरंजन करने के लिए नहीं है, बल्कि जागरूक करने के लिए है। उसने बताया कि पत्नी को अपने पति पर जरा भी शक नहीं हुआ क्योंकि वह ट्रिप के दौरान समय-समय पर उससे संपर्क में रहता था और हर चीज नॉर्मल दिखा रहा था। इसलिए उसे कभी यह शक नहीं हुआ कि वह उसे धोखा दे सकता है।

यूजर ने दिया ऐसा रिएक्शंस
जैसे ही यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। एक यूजर ने लिखा कि “बाप रे, यह आदमी तो गजब का टोपीबाज निकला।” दूसरे यूजर ने कहा, “ऐसे लोगों की वजह से पूरी मर्द जात बदनाम होती है।” वहीं किसी और ने मजाक में लिखा, “अब तो कोई महिला अपने पति को ऑफिस ट्रिप पर भेजने से पहले सौ बार सोचेगी।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें