फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अमेरिका में एक नाई की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Wed, 08 Jul 2026 11:10 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेरिका से एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह दावा करती है कि, अमेरिका में बार्बर की काफी डिमांड है और इस पेशे से लोग हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं। 
विज्ञापन
अमेरिका में बार्बर की कमाई - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

America Barber Salary Viral Video: हर पेशे की अपनी एक खास स्किल होती है। कोई किसी काम में माहिर होता तो कोई किसी काम में, जैसे, डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर और सरकारी अधिकारी सबका अपना प्रोफेशन है। इन्हें सबसे ज्यादा सम्मान और अच्छी कमाई वाला भी माना जाता है। यही कारण है कि लोग इन क्षेत्रों में करियर बनाने का सपना भी देखते हैं। लेकिन अगर भारत में किसी से पूछा जाए कि एक नाई कितना कमाता है, तो ज्यादातर लोग इसकी कमाई का अंदाजा आसानी से लगा लेंगे। सोशल मीडिया पर अमेरिका का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला यह दावा करती है कि, अमेरिका में नाई के पेशे से लोग हर महीने लाखों कमा सकते हैं। 

विज्ञापन

वीडियो में महिला यह दावा करती हैं कि अमेरिका में नाई की काफी डिमांड है और इस पेशे से लोग हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं। उनका कहना है कि अगर किसी नाई की अपनी शॉप हो तो उसकी कमाई इससे भी कहीं ज्यादा हो सकती है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और रील्स में अक्सर दावा किया जाता है कि अमेरिका में बार्बर हर महीने लाखों रुपये कमाते हैं। लेकिन सरकारी और जॉब प्लेटफॉर्म के आंकड़े बताते हैं कि कमाई अच्छी जरूर है, पर यह हर व्यक्ति के लिए एक जैसी नहीं होती। यह अनुभव, शहर, लाइसेंस, ग्राहक और मिलने वाली टिप्स पर निर्भर करती है। 

 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है-अमेरिका में बार्बर कितना कमाते हैं? वीडियो को अबतक हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देख कई लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। दरअसल, भारत में जहां एक सामान्य हेयरकट के लिए 100 से 300 रुपये तक खर्च होते हैं, वहीं अमेरिका में एक साधारण हेयरकट के लिए 30 से 60 डॉलर, यानी करीब 2,500 से 5,000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। यही वजह है कि वहां इस पेशे में कमाई का स्तर भारत की तुलना में काफी अधिक दिखाई देता है।

विज्ञापन


Viral: अमेरिका में भारी बारिश के बाद भी सड़कों पर क्यों नहीं भरता पानी? ड्रेनेज सिस्टम देख रह जाएंगे हैरान

Viral Video: क्रिकेट के लिए बेइंतहा दीवानगी, पानी में भी खेलते दिखे लड़के, लोग बोले- इंडिया वाले हैं

 

बता दें कि अमेरिका के अधिकांश राज्यों में बार्बर के तौर पर काम करने के लिए राज्य का बार्बर लाइसेंस लेना जरूरी होता है। इसके लिए प्रशिक्षण पूरा करना और लाइसेंस परीक्षा पास करनी होती है.। इसके अलावा अच्छी हेयरकटिंग, दाढ़ी स्टाइलिंग, कस्टमर से बात करने का तरीका और बुनियादी अंग्रेजी का ज्ञान भी जरूरी माना जाता है। यह नियम हर राज्य में अलग-अलग हो सकते हैं। अगर सही प्रशिक्षण, लाइसेंस और अच्छी लोकेशन मिल जाए, तो इस क्षेत्र में अच्छी कमाई की संभावना जरूर बन सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें