फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शोरूम के बाहर से टीवी देख रही थीं बेघर मासूम बच्चियां, तभी शख्स ने किया दिल जीतने वाला काम

Thu, 19 Jan 2023 11:29 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

यह वायरल वीडियो एक सेल्समैन (salesman Viral Video) का है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के बाहर दो गरीब मासूम बच्चियां बैठी हैं और टीवी स्क्रीन पर देख रही हैं। 
विज्ञापन
शख्स ने किया दिल जीतने वाला काम - फोटो : Twitter @KaptanHindustan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: दुनिया में कई दयावान लोग हैं जिनके अच्छे कार्यों की खबरें आती रहती हैं। इस दुनिया में कई ऐसे दयालु लोग भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी उनके अच्छे कार्यों की खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, तब लोगों को ऐसे लोगों के बारे में जानकारी होती है। 

विज्ञापन


अब इन दिनों इसी तरह के एक दयालु शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। यह वायरल वीडियो एक सेल्समैन (salesman Viral Video) का है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के बाहर दो गरीब मासूम बच्चियां बैठी हैं और टीवी स्क्रीन पर देख रही हैं। 

इसी दौरान सेल्समैन( शोरूम का कर्मचारी) बच्चियों से पूछता है कि वह टेलीविजन पर क्या देखना चाहती हैं? इस वीडियो को देखने के बाद आप भी बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे। इस खूबसूरत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर गौतम त्रिवेदी नाम के यूजर ने शेयर किया है। यह वीडियो 18 सेकेंड का है। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कर्मचारी बच्चियों से पूछने के बाद स्टोर के अंदर टेलीविजन पर चैनल बदल रहा है। लोग कर्मचारीकी तारीफ कर रहे हैं कि उसने बच्चियों से पूछा कि उन्हें टीवी पर क्या देखना है? 

वीडियो में दिख रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का कर्मचारी बच्चियों की इच्छा जानने के बाद रिमोट से टीवी पर कार्टून लगा देता है। यह देखकर बच्चियां खुश हो जाती हैं। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग स्टोर मैनेजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Wishing Well: इस देश में मिला हजारों साल पुराना कुआं, लोगों की हर इच्छा कर देता था पूरी



Suicide Plant: ये है दुनिया का सबसे जहराली पौधा, छूने पर आत्महत्या के लिए कर देता है मजबूर

यह वीडियो किस जगह का है और कब का है, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर लिखे शब्दों को देखकर लग रहा है कि यह वीडियो दक्षिण भारत का है। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप क्या सोचते हैं? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों और वीडियो के लिए पढ़ते रहिए Amarujala.com

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें