फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: इस शहर की मिट्टी पर बिखरा है सोना? सड़क से उठाकर लोग कमा रहे लाखों!

Tue, 11 Aug 2026 01:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हैदराबाद से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं सड़क किनारे झाड़ू लगाकर मिट्टी उठाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद में सड़क की मिट्टी बेचते लोग - फोटो : @Vishnu Purohit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hyderabad Gold Dust Viral Video In Hindi: हैदराबाद की एक मार्केट इन दिनों अपनी मिट्टी को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में महिलाएं सड़क किनारे सफाई करती नजर आ रही हैं। वे झाड़ू लगाने के साथ-साथ सड़क और फुटपाथ पर जमा मिट्टी को भी सावधानी से इकट्ठा करती दिखाई देती हैं। खास बात यह है कि महिलाएं लोहे की ब्रश की मदद से पत्थरों और फर्श के बीच फंसी मिट्टी को भी निकाल रही हैं।

विज्ञापन


Viral: बच्चों को बचाने के लिए मौत के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गई मां, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

 

वायरल वीडियो हैदराबाद के गुलजार हौज इलाके का बताया जा रहा है, जो चारमीनार के पास स्थित है और दशकों से सोना-चांदी व ज्वेलरी कारोबार का बड़ा केंद्र माना जाता है। वीडियो में कुछ महिलाएं सड़क किनारे की मिट्टी या धूल इकट्ठा करती दिखाई देती हैं। इसकी वजह यह कि इस इलाके में रोजाना बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषणों की कटाई, घिसाई और पॉलिश का काम होता है। इस प्रोसेस में सोने और चांदी के बेहद महीन कण धूल में मिल जाते हैं, इसलिए कुछ लोग सड़क, नालियों और दुकानों के आसपास जमा धूल इकट्ठा कर उसे रिफाइनिंग करने वालों को बेचते हैं, जो उससे कीमती धातुओं के सूक्ष्म कण निकालते हैं।

 

इस मिट्टी की वास्तविक कीमत को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इसे करीब 100 रुपये प्रति किलो तक बिकने की बात कही जा रही है। वहीं, जब सफाई करने वाली महिलाओं से मिट्टी की कीमत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसकी कीमत करीब 10 रुपये प्रति किलो बताई। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि इस मिट्टी की वास्तविक बाजार कीमत कितनी है और इसे किन लोगों या किस बाजार में बेचा जाता है।

विज्ञापन


Kanwar Yatra Video: बिना टिकट सफर करना कांवड़ियों को पड़ा भारी, TTE ने कार्रवाई कर ट्रेन से उतारा

Viral Video: नोएडा में महंगे फ्लैट की खुली पोल? अचानक गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा

वीडियो को  इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। सड़क किनारे झाड़ू लगा कर मिट्टी उठा रहीं महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि, ये मिट्टी महंगे दाम में बिकती है और हर रोज महिलाएं ये मिट्टी बेचकर अच्छा पैसा काम लेती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें