सांप का शिकार करने आया बगुला खुद बना शिकार
- फोटो : @Xkuldeepsingh09
Heron And Snake Viral Video: बड़े जानवर या पक्षी अक्सर अपने से छोटे जानवरों का आसानी से शिकार कर लेते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा करना जानलेवा भी साबित हो सकता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में एक बगुला सांप का शिकार करने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन तभी सांप पलटवार कर उसके साथ कुछ ऐसा कर देता है कि, शिकारी खुद शिकार होते-होते रह जाता है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बगुला जमीन पर रेंगते सांप को चोंच में पकड़े नजर आता है। शायद उसे लगा होगा कि यह आसान शिकार है और वह कुछ ही सेकंड में उसका शिकार कर लेगा। लेकिन तभी सांप ने बिजली की तरह फुर्ती दिखाई और पूरा गेम पलट दिया। सांप ने पलटवार करते हुए बगुले की गर्दन को कसकर जकड़ लिया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि बगुले को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
सांप की पकड़ इतनी मजबूत थी कि बगुले के लिए खुद को छुड़ाना मुश्किल हो गया। कुछ पल के लिए ऐसा लगा जैसे शिकारी खुद ही शिकार बन गया हो। बगुला अपने पंख फड़फड़ाता रहा, लेकिन सांप ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की। हालांकि जैसे-तैसे करके बगुले ने सांप को खुद से दूर किया और अपनी जान बच
बगुले और सांप के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर
@Xkuldeepsingh09 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, बगुले ने किया हमला तो सांप ने भी थाम दी सांसें, ऐसे किया जोरदार पलटवार।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक शख्स ने कहा, सच में, प्रकृति के नियम कभी-कभी बेहद चौंकाने वाले होते हैं, जहां एक पल में पूरा खेल बदल सकता है। दूसरे शख्स ने कहा, इससे ये सीख मिलती है कि कभी किसी को कमजोर नहीं समझना चाहिए।