वहीं म्यांमार में राजाओं का शासन तो खत्म हो गया। लेकिन ये टैटू बनवाने का चलन अब यहां फैशन बन गया है। इस जनजाति के लोग अब इसे खूबसूरती का एक नया आयाम मानने लगे हैं। अब यहां की औरतें अपनी मर्जी से ही अपने चेहरे टैटू बनवाती हैं। लेकिन म्यांमार की मिलिट्री ने इस पर पूरी तरीके से रोक लगा दी है। अगर कोई इस प्रथा को मनाता है तो उस पर सरकार की तरफ से जुर्माना लगा दिया जाता है।